क्रुणाल-हार्दिक ने बताया, हमारे पिता ड्रेसिंग रूम में हमारे साथ थे
पुणे। भारतीय क्रिकेट टीम में क्रुणाल पांड्या और भाई हार्दिक पांड्या की सफलता किसी से छिपी नहीं है। दोनों ही खिलाड़ी ना सिर्फ बेहतरी ऑलराउंडर हैं बल्कि जबरदस्त फील्डर भी हैं। दोनों ही अपने खेल के दम पर टीम की जीत में अहम योगदान देते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले वनडे में क्रुणाल ने जबरदस्त पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया। अपने जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले क्रुणाल पांड्या ने अपना पहला वनडे इंटरनेशनल मैच खेला और 31 गेंदों पर 58 रन बना डाले। इस पारी में क्रुणाल ने दो छक्के और 7 चौके लगाए। किस भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा अपने पहले ओडीआई में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी क्रुणाल के नाम दर्ज हो गया है।

जनवरी में हुआ था हार्दिक-क्रुणाल के पिता का निधन
पांड्या बंधु के पिता का जनवरी माह में निधन हो गया था। पहले मैच में अपनी सफलता पर क्रुणाल ने खुशी जाहिर करते हुए अपना दर्द और संतोष दोनों जाहिर किया। अपने भाई हार्दिक को मैच के बाद दिए इंटरव्यू में क्रुणाल ने कहा कि 16 जनवरी को हमारे पिता का निधन हो गया था, उस दिन मैं सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहा था, मेरे पिता ने मेरा बैग, कपड़ा, जूता वगैरह पैक किया था। जब पुणे में मुझे पहला ओडीआई खेलने का मौका मिला तो मैं वो बैग अपने साथ लेकर ड्रेसिंग रू में आया। ताकि मेरे पिता वहां हो सके जब मैं अपना पहला वनडे खेलूं।

पिता हमारे साथ थे ड्रेसिंग रूम में
हार्दिक पांड्या ने कहा कि यह पहला मौका था जब हमारे पिता हमारे साथ ड्रेसिंग रूम में थे, जब तुम अपना पहला मैच खेल रहे थे, हमारे पिता हमेशा हमारे साथ रहेंगे। अपने पहले मैच के बारे में अपनी भावना को साझा करते हुए क्रुणाल ने कहा कि यह सपने के सच होने जैसा है, मैंने इसके लिए काफी मेहनत की है। पिछले डेढ़ महीने काफी मुश्किलभरे थे। मैंने काफी मेहनत की। ना सिर्फ क्रिकेट बल्कि हर चीज के लिए। अपनी डाइट का खयाल रखने से लेर, फिटनेस हर ची के लिए काफी मेहनत की है। यह मेरे लिए भावुक पल था। तुम्हारे हाथ से कैप लेना, पिता जरूर हमे देखक खुश होंगे। जिस तरह से मैंने बल्लेबाजी की वो काफी खुश होंगे, यह सबकु उनका समर्पित।

भावुक हुए क्रुणाल तो भाई ने लगाया गले
अपने बड़े भाई की बात सुनकर हार्दिक ने कहा कि तुम्हें बैटिंग करते हुए देखना काफी अच्छा था, मैं काफी अच्छा महसूस कर रहा था, मैं जल्दी आउट हो गया था और उसके बाद मैंन तुममे कुछ बेहद खास देखा। बता दें कि अपनी शानदार पारी के बाद क्रुणाल भावुक हो गए थे और पारी खत्म होने के बाद उनकी आंखों से आंसू छलक गए और बीच में ही उन्हें इंटरव्यू रोकना पड़ा था। जिसके बाद हार्दिक क्रुणाल के पास आए और उन्हें गले लगाकर सांत्वना दी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
