Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs ENG: हार के बाद जो रूट ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

नई दिल्लीः इंग्लैंड के कप्तान जो रूट एक बार फिर से निराशाजनक हालत में हैं क्योंकि भारतीय टीम रोमांच से भरी इस सीरीज में कैसे भी करके शह और मात के खेल में ऊपर जा चुकी है। सोमवार को चौथे टेस्ट में 157 रन की जीत के बाद अब भारत के पास केवल एक और टेस्ट मैच निकालना बचा है जिसक बाद वह इस सीरीज को भी जीत के साथ समाप्त कर सकते हैं।

रूट ने अंतिम दिन नियमित अंतराल पर गेंद को रिवर्स करने और विकेट लेने के लिए भारत के तेज गेंदबाजों को श्रेय दिया। द ओवल में सपाट पिच पर इंग्लैंड को मात देने के लिए भारतीय तेज गेंदबाजों ने पांचवें दिन रिवर्स स्विंग का शानदार इस्तेमाल किया।

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स (50) और हसीब हमीद (63) ने 368 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन पर बिना किसी नुकसान के 77 रन बनाए थे लेकिन पांचवें दिन भारत के पक्ष में सब कुछ चला गया जब शार्दुल ठाकुर ने पहले ही सत्र में सफलता दिलाई।

1971 के बाद से द ओवल में भारत के खिलाफ अपना पहला टेस्ट हारने के लिए इंग्लैंड 3 सत्रों के अंदर 210 पर ढेर हो गया जबकि एक समय बिना किसी नुकसान के 100 का स्कोर था।

रूट ने फिर से अकेली लड़ाई छेड़ने की कोशिश की, लेकिन उमेश यादव (3/60), जसप्रीत बुमराह (2/27), रवींद्र जडेजा (2/50) और शार्दुल ठाकुर (2/22) से अपनी टीम को नहीं बचा सके।

रूट ने मैच के बाद कहा,"आज के खेल से कुछ न मिलने से निराश होकर हमें लगा कि हमारे पास जीतने का मौका है, लेकिन इसका श्रेय भारत को जाता है, उन्होंने गेंद को रिवर्स किया और वह टर्निंग पॉइंट था।

"पहली पारी में अधिक बढ़त बना सकते थे, और आपको विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के खिलाफ मौके गिनने होंगे। बेहतर होने के तरीके खोजने होंगे, लेकिन सच यही है कि यह विश्व स्तरीय गेंदबाजी थी।" .

लंच ब्रेक के बाद इंग्लैंड को दूसरे सत्र में छह और फाइनल सत्र में दो विकेट गंवाने के बाद हार का सामना करना पड़ा क्योंकि भारत पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 से आगे हो गया।

शार्दुल ठाकुर ने ही इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को 36 रन पर एक ऐसी गेंद फेंकी थी, जिसे इन-फॉर्म बल्लेबाज ने अपने स्टंप पर खींच लिया।

रूट कहते हैं, "जब भी आप खेल हारते हैं तो आप टॉस को देख सकते हैं, लेकिन हमें अधिक निर्मम होना होगा, और 200 रन की बढ़त बनानी होगी। क्लिनिकल होना होगा जो बड़ी पार्टनरशिप से ही संभव है।

रूट ने कहा, "हमने अच्छी क्रिकेट खेली है और इसे याद रखना महत्वपूर्ण है।"

पांचवां और अंतिम टेस्ट शुक्रवार से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में शुरू हो रहा है।

Story first published: Tuesday, September 7, 2021, 10:34 [IST]
Other articles published on Sep 7, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+