Tokyo Olympics: हर्नांडीज ग्रेसिया को हरा मैरीकॉम ने टॉप 16 में बनाई जगह
टोक्यो, 25 जुलाई। भारतीय मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने हर्नांडीज ग्रेसिया को मात देकर टॉप 16 में अपनी जगह बना ली है। 51 किलोग्राम वर्ग में मैरीकॉम ने जीत दर्ज करके ओलंपिक में पदक जीतने की उम्मीद को बरकरार रखा है। मैरीकॉम ने हर्नांडिज गार्सिया को 4-1 से हराया है। रविवार को हुए 32 मुकाबले में मैरीकॉम ने यह जीत दर्ज की है। पहले दो राउंड में स्कोर 19-19 की बराबरी पर था। लेकिन तीसरे राउंड में मैरीकॉम ने जबरदस्त वापसी करते हुए मैच में अपना दमखम दिखाया है।
मैरीकॉम ने 51 किलो की कैटेगरी में 32 वें राउंड में डोमिनिका गणराज्य की गार्सिया को 4-1 से शिकस्त दी। इस जीत के बाद मैरीकॉम टॉप 16 में पहुंच गई हैं और उनका अगला मुकाबला 29 जुलाई को तीसरी रैंक प्राप्त वालेंसिया विक्टोरिया के साथ होगा। इस मैच में जीत दर्ज करके मैरीकॉम मेडल के करीब पहुंचने की कोशिश करेंगी। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में भारत को अभी सिर्फ एक मेडल मिला है, जो मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में हासिल किया है। उन्होंने सिल्वर मेडल जीता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
