2018 कॉमनवेल्थ गेम्स टीम में साक्षी मलिक-बबीता का चयन, गीता फोगाट डिसक्वॉलिफाई
नई दिल्ली। शनिवार को लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित साई सेंटर में हुए चयन ट्रायल में महिला पहलवान साक्षी मलिक को 2018 राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों का टिकट मिल गया। इस चयन में खुद को साबित कर पाने में गीता फोगाट नाकाम साबित रहीं। साक्षी (62 किग्रा) के अलावा 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए टीम में जगह बनाने वाली अन्य महिला पहलवान विनेश फोगाट (50 किग्रा), बबीता कुमारी (54 किग्रा), पूजा ढांडा (57 किग्रा), दिव्या करण (68 किग्रा) और किरण (76 किग्रा) हैं।
चयन ट्रायल लखनऊ में भारतीय खेल प्राधिकरण के ट्रेङ्क्षनग सेंटर में 6 वजन वर्गों में कराया गया। 6 फ्री-स्टाइल पहलवान किर्गीस्तान के बिशकेक में होने वाली 2018 सीनियर एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में भी देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं कुश्ती से अधिक 'दंगल' फिल्म से शोहरत बटोरने वाली महिला पहलवान गीता फोगट कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वॉलीफाई नहीं कर सकी। ट्रायल्स में गीता को 57 किलोग्राम वर्ग में पूजा ढांढा ने चित किया. इसके साथ पूजा ने अगले साल होने वाली एशियाई चैंपियनशिप के लिए भी क्वॉलीफाई कर लिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
