IPL 2021 : सर्वाधिक रन बनाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, लिस्ट में तीन भारतीय
नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-14 का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर अपने नाम कर लिया है। चेन्नई ने चाैथी बार खिताब अपने नाम किया, जबकि केकेआर तीसरा बार खिताब जीतने से चूक गया। फाइनल में चेन्नई ने 193 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था, लेकिन केकेआर हासिल नहीं कर सकी। इसी के साथ यह भी सामने आ गया कि किस खिलाड़ी ने क्या कमाया है। आइए जानते हैं उन 5 बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए।
यह भी पढ़ें- IPL 2021 : रुतुराज गायकवाड़ ने जीती ऑरेंज कैप, खूब बरसाए चाैके-छक्के

1. रुतुराज गायकवाड़
चेन्नई सुपर किंग्स के युवा ओपनर रुतुराज गायकवाड़ इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। रुतुराज ने 16 मैचों में 45.35 की औसत से 635 रन बनाए जिसमें 1 शतक तो 4 अर्धशतक शामिल रहे। उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी नाबाद 101 रही। साथ ही उनके नाम 64 चाैके व 23 छक्के रहे।

2. फाफ डु प्लेसिस
चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर फाफ डु प्लेसिस ने टीम को फाइनल तक ले जाने में अहम योगदान दिया है। डुप्लेसि ने 16 मैचों में 45.21 की औसत से 633 रन बनाए हैं जिसमें 6 अर्धशतक रहे। उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 86 रही। डु प्लेसिस के नाम 60 चाैके व 23 छक्के रहे।

3. केएल राहुल
पंजाब किंग्स भले ही अंक तालिका में 6 जीत के साथ छठे स्थान पर रही, लेकिन कप्तान केएल राहुल ने फैंस को बल्ले से निराश नहीं किया। उन्होंने टीम के लिए कई अहम पारियां खेलीं, लेकिन मध्यक्रम खास नहीं कर सका जिस कारण टीम जीते हुए मैच भी हारती दिखी। राहुल रनों के मामले में तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 13 मैचों में 62.60 की औसत से 626 रन बनाए, जिसमें नाबाद 98 रनों की पारी भी शामिल रही। उन्होंने 48 चाैके व 30 छक्के लगाए। राहुल इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

4. शिखर धवन
दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर शिखर धवन ने भी इस सीजन में शानदार खेल दिखाया। धवन सर्वाधिक रन बनाने के मामले में चाैथे स्थान पर रहे। धवन ने 39.13 की औसत से 16 मैचों में 587 रन बनाए जिसमें 3 अर्धशतक रहे। उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 63 रही। धवन के नाम 63 चाैके व 16 छक्के दर्ज रहे।

5. ग्लेन मैक्सवेल
राॅयल चैलैंजर्स बेंगलुरू के ग्लेन मैक्सवेल ने 14 पारियों में 42.75 की औसत से 513 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दाैरान 48 चाैके व 21 छक्के लगाए। मैक्सेवल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 78 रहा। मैक्सवेल के लिए पिछला सीजन बेहद खराब रहा था। उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए 13 मैचों में 108 रन बनाए थे, लेकिन इस सीजन में उन्होंने दमदार खेल दिखाकर आरसीबी को अंत तालिका में तीसरे स्थान पर रखने में योगदान दिया। हालांकि टीम को एलिमिनेटर मुकाबले में केकेआर से हार मिल गई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
