Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अपने पहले ही मैच में इशान किशन ने मचाया धमाल, लोगों को याद आए धोनी

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में सलामी बल्लेबाज इशान किशन ने तूफानी पारी खेली। मैच में जिस तरह से उन्होंने इंग्लैंड की धज्जियां उड़ाई उसके बाद इंग्लैंड की टीम को मैच में वापसी का कोई दूसरा मौका नहीं मिला। इशान किशन झारखंड के विकेट कीपर बल्लेबाज हैं और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपना दूसरा टी-20 मुकाबाला खेला, यह उनका टीम इंडिया की ओर से पहला मैच भी था। इशान किशन की बल्लेबाजी को देखकर लोगों को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई।

तूफानी पारी खेली
इशान ने मैच में 32 गेंदों का सामना करते हुए 56 रनों की आतिशी पारी खेली, इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाए और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दर्शकों को भरपूर मनोरंजन किया। इंग्लैंड के 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और केएल राहुल छह गेंद खेलकर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। जिसके बाद इशान किशन ने कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर आतिशी पारी खेली और टीम इंडिया की जीत के हीरो बने। दरअसल इशान किशन और महेंद्र सिंह धोनी दोनों ही झारखंड के खिलाड़ी हैं और दोनों ही विकेट कीपर बल्लेबाज, यही वजह है कि लोगों को इशान किशन की बल्लेबाजी देखकर धोनी की याद आ गई।

सहवाग ने की तारीफ
पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी इशान की किशन की आतिशी बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट करके लिखा झारखंड से युवा विकेट कीपर बल्लेबाज को बल्लेबाजी के लिए ऊपर भेजा गया और उन्होंने अपनी क्षमता का परिचय लोगों को दिया। यह पहले भी हो चुका है। जिस तरह से इशान किशन ने निर्भीक और आक्रामक पारी खेली उसे देखकर मजा आ गया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इशान किशन को लेकर ट्वीट किया और लिखा कि झारखंड से विकेट कीपर बल्लेबाज का आना नया नहीं है।

पहले ही मैच में अर्धशतक और मैन ऑफ द मैच
बता दें कि टीम इंडिया की ओर से अपना पहला मैच खेल रहे इशान किशन ने ना सिर्फ अर्धशतकीय पारी खेली बल्कि अपने पहले ही मैच में उन्होंने मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। टीम इंडिया ने इस मैच में जीत दर्ज करके टी-20 सीरीज में वापसी की और सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टी-20 मुकाबला 16 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Story first published: Monday, March 15, 2021, 13:26 [IST]
Other articles published on Mar 15, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+