आशीष नेहरा ने राजस्थान रॉयल्स की तुलना मुंबई इंडियंस से की, बोले- ये बदलाव करें तो बेहतर होगी टीम
नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में जबरदस्त उलटफेर देखने को मिल रहे हैं। पहली बार आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। यही नहीं आईपीएल के इस सीजन में 50 मैच हो जाने के बाद भी अभी तक यह तक नहीं हो पाया है कि कौन सी चार टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी। शुरुआत में जिन टीमों ने लगातार एक के बाद एक मैच में हार का सामना किया, उन्होंने आईपीएल के दूसरे हाफ में जबरदस्त वापसी की है। इस लिस्ट में किंग्स इलेवन पंजाब, राजस्थान रॉयल्स सबसे ऊपर हैं। पिछले दो मैचों में राजस्थान की टीम ने जबरदस्त वापसी की और खुद को प्लेऑफ की रेस में जिंदा रखा है।
पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आशीष नेहरा ने राजस्थान रॉयल्स की जमकर तारीफ की है। नेहरा ने कहा कि राजस्थान की टीम ने पिछले कुछ मैचों में जबरदस्त खेल दिखाया है। नेहरा ने राजस्थान रॉयल्स की तुलना मुंबई इंडियंस से की है। नेहरा ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स मुंबई इंडियंस की टीम की ही तरह है। नेहरा ने कहा कि अगर टीम अपनी बल्लेबाजी का क्रम सही कर ले और बल्लेबाजों का सही ऑर्डर में इस्तेमाल करे तो टीम बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। इसके अलावा नेहरा ने कहा कि जोफ्रा आर्चर का टीम को सही इस्तेमाल करना चाहिए। यही नहीं टीम को बटलर को बतौर सलामी बल्लेबाज भेजना चाहिए था। अगर टीम ने कुछ चीजों को बेहतर किया होता तो ये लोग बहुत ही पहले प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुके होते।
बता दें कि प्वाइंट टेबल में मौजूदा समय में मुंबई इंडियंस पहली टीम है जो प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। आरसीबी की टीम दूसरे पायदान पर है जबकि दिल्ली की टीम तीसरे पायदान पर है। दोनों ही टीमें 12 मैचों में 7-7 मैच जीतकर टॉप तीन में हैं। वहीं 13 मैचों के बाद पंजाब, राजस्थान, केकेआर की टीम 12-12 अंकों के साथ चौथे पायदान के लिए रेस में बनी हुई हैं। बहरहाल इन तीनों ही टीमों के लिए अगले मैच बेहद अहम हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
