ईशांत में मुझे मैकग्रा नजर आता है: वॉ
मेलबोर्न, 29 जनवरीः आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की तारीफ करते हुए कहा है कि भारतीय चयनकर्ताओं का साफ नजरिया होना चाहिए और खिलाड़ियों को केवल आंकडे के आधार पर नहीं चुनना चाहिए.समाचार पत्र "हेराल्ड सन" ने वॉ के हवाले से बताया कि भारत के लिए इशांत खास है और अगर उन्हें सही दिशा मिली तो वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे..मुझे ईशांत में ग्लेन मैकग्रा की छवि नजर आती है. वा ने कहा कि जवागल श्रीनाथ के बाद वह भारत के सबसे बेहतर तेज गेंदबाज हैं.
चयनकर्ताओं के पास अब एक लक्ष्य होना चाहिए और किसी भी खिलाड़ी को आंकड़ों के आधार पर नहीं चुनना चाहिए. उन्होंने कहा कि 19 वर्षीय ईशांत में विश्व स्तरीय गेंदबाज बनने की क्षमता है.
उन्होंने कहा कि इस बच्चे में मुझे युवा मैकग्रा नजर आता है. वही सीखने की भूख, वही नजरिया और गेंदों में तेजी. उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया है. वर्ष 1999 के विश्व विजेता टीम के कप्तान रहे वॉ ने कहा कि न केवल आस्ट्रेलिया को एडम गिलक्रिस्ट के संन्यास के बाद उप कप्तानी के लिए सोचना चाहिए बल्कि भारत को भी अनिल कुंबले के विकल्प के बारे में सोचना चाहिए.
168 टेस्ट खेल चुके वॉ ने कहा कि एडिलेड टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक बनाने वाले आक्रामक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने सही समय पर सही पारी खेली और मैच बचाया साथ ही वह कप्तान बनने के योग्य उम्मीदवार के तौर पर उभरे हैं.
उन्होंने कहा कि भारत भी शीघ्र ही कुंबले के विकल्प की तलाश कर रहा होगा और ऐसे में सहवाग ने पिछले दो टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन कर इस पद के लिए अपना दावा पेश कर दिया है.
वॉ ने एडिलेड टेस्ट मैच में सहवाग की मैच बचाने वाली पारी की जमकर तारीफ की और कहा कि सहवाग ने यहां अच्छी बल्लेबाजी की और मैच बचाया.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:11 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications