Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्ट्रमंडल खेल : ब्रिटेन के एथलीटों ने व्यवस्था को विश्वस्तरीय बताया

नई दिल्ली, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के एथलीटों ने खेल गांव को 'विश्व स्तरीय' और 'बेहद शानदार' दर्जा दिया है। ब्रिटेन के खिलाड़ियों के मुताबिक खेल गांव में सुरक्षा व्यवस्था बेहद चुस्त है।

ब्रिटेन की पांच सदस्यीय जिमनास्टिक दल की 15 वर्षीया सदस्या जोकेलिन हंट ने आईएएनएस से कहा, "मैंने इस देश के बारे में कई अच्छी बातें सुन रखी थीं। इसी कारण मैं यहां आने के लिए बेताब थी। मैं खेलने के लिए इटली और दक्षिण अफ्रीका जा चुकी हूं। मैं यहां की सुरक्षा एवं अन्य सुविधाओं की तुलना उन देशों से करती हूं। भारत में बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है।"

15 वर्षीया हंट पहली बार भारत पहुंची हैं। उनकी साथी बेके विंग भी पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने भारत पहुंची हैं।

विंग ने कहा, "मुझे भारत का मसालेदार खाना बेहद पसंद है। यहां के लोग बेहद दोस्ताना और व्यवहारपरक हैं। हमें यहां घर जैसा अहसास हो रहा है। मैं तो काफी हद तक इसे लंदन के किसी इलाके जैसा मानती हूं।"

मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली ओमेगा क्रेयर्न्‍स ने कहा, "मैं यहां की व्यवस्था से बेहद संतुष्ट हूं। यहां रहने, खाने-पीने और अन्य तरह की विश्वस्तरीय व्यवस्था की गई है।"

केयर्न्‍स को इस बार स्वर्ण पदक का दावेदार माना जा रहा है। चोट के कारण वह वर्ष 2008 में बीजिंग में आयोजित ओलंम्पिक खेलों में हिस्सा नहीं ले सकी थीं।

राष्ट्रमंडल खेलों में 71 देशों के 7000 खिलाड़ी और अधिकारी शिरकत करेंगे। 1982 एशियाड के बाद यह भारत में होने वाला अब तक का सबसे बड़ा खेल आयोजन है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:45 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+