Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंग्लैंड से क्यों हार गए सीरीज, विंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने बताई वजह

नई दिल्ली। विंडीज क्रिकेट टीम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच जीतने के बावजूद सीरीज 2-1 से हार गया। विंडीज ने जिस तरह से पहले मैच में खेल दिखाया था, लगा कि वो इतिहास रचेंगे, लेकिन इग्लैंड ने जो रूट की कप्तानी में आखिरी दो मैच बड़ी आसानी से अपने नाम कर लिए। एक तरह जहां रूट ने टीम की प्रशंसा की है तो वहीं जेसन होल्डर ने सीरीज गंवाने पर अपने बल्लेबाजों पर हार का जिम्मेदार ठहराया है।

बताई हार की वजह

बताई हार की वजह

तीसरा मैच गंवाने के बाद होल्डर ने हार की वजह बताते हुए कहा, "निश्चित तौर पर पता नहीं कि साउथम्पटन के मैच के बाद क्या बदला, लेकिन हम जितने रन बनाना चाहते थे नहीं बना पाए। शुरुआत अच्छी थी, लेकिन आगे कुछ बेहतर नहीं हुआ। इसके विपरीत जब इंग्लैंड के बेन स्टोक्स अच्छे प्रदर्शन में आए तो उनके कुछ खिलाड़ी भी बेहतरीन खेले। हम पहला मैच जीत गए थे और दूसरे टेस्ट में हम सर्वश्रेष्ठ टीम के रूप में खेलना चाहते थे।''

बल्लेबाजों को है रन बनाने की जरूरत

बल्लेबाजों को है रन बनाने की जरूरत

होल्डर ने आगे बात करते हुए कहा, "हम इंतजार करेंगे और देखेंगे कि कैलेंडर में आगे क्या होता है। अभी निश्चित नहीं है कि आगे क्या होने वाला है। हमारे बल्लेबाजों को रन बनाने की जरूरत है। गेंदबाजों ने अभी तक जिस तरह के प्रदर्शन किए हैं, उसके आधार पर उनसे और अच्छा करने के लिए नहीं कह सकते।"

इंग्लैंड ने दोहराया इतिहास

इंग्लैंड ने दोहराया इतिहास

बता दें कि क्रिस वोक्स (50 रन पर पांच विकेट) और स्टुअर्ट ब्रॉड (36 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर मेजबान इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन 269 रन के बड़े अंतर से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीतकर विजडन ट्रॉफी हासिल कर ली। इस सीरीज में इंग्लैंड ने पहला टेस्ट हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए अगले दो टेस्ट जीतकर 20 साल पुराना इतिहास दोहरा दिया।

Story first published: Wednesday, July 29, 2020, 13:39 [IST]
Other articles published on Jul 29, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+