10 महीने की बेटी को स्क्रोलर में लेकर जूलिया वेब ने जीता 'गोल्ड' मेडल

नई दिल्ली। इरादा मजबूत हो तो फिर राह में आने वाली मुश्किलें भी अपना रास्ता बदलने पर मजबूत हो जाती हैं। आत्मविश्वास ही है जो इंसान को उसकी मंजिल तक लेने जाने में अहम रोल निभाता है। इस बात का उदाहरण पेश किया है अमेरिका की महिला एथलीट जूलिया वेब ने। जूलिया वेब ने ओकलाहोमा में हुई रूट 66 हाफ मैराथनपूरी कर 'गोल्ड' मेडल जीता है। उन्होंने 21.0975 किमी का सफर महज क घंटे 21 मिनट 23 सेकंड में पूरा कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी इसे दर्ज करने की पेशकश रख दी है।

तीन बच्चों की मां जूलिया ने यह दाैड़ 10 महीने की बेटी को स्क्रोलर में लेकर पूरी की। जूलिया की 4 और 7 साल की दो और बेटियां हैं। जूलिया अब अमेरिका की ओलिंपिक टीम के ट्रायल के लिए तैयारी करेंगी। जूलिया ने इस दाैड़ का वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को भेज दिया है। वर्ल्ड रिकॉर्ड की समिति उनका वीडियो देखने के बाद 12 हफ्ते में फैसला करेगी। मौजूदा सबसे कम समय में दाैड़ पूरी करने का रिकाॅर्ड एक घंटे 27 मिनट 34 सेकंड का है, जो ब्रिटेन की लिंडसे जेम्स ने 2016 में बनाया था। जूलिया की 4 और 7 साल की दो और बेटियां हैं। जूलिया अब अमेरिका की ओलिंपिक टीम के ट्रायल के लिए तैयारी करेंगी।

कॉलेजियम की एथलीट जूलिया वेब को चोट तब लगी जब वह अपनी सबसे बड़ी बेटी को जन्म देने वाली थी और उसे यकीन नहीं था कि वह प्रतिस्पर्धी स्तर पर दौड़ती रह पाएंगी। वह ठीक हो गईं और फिर उन्होंने अपनी छोटी बेटी को स्क्रोलर में लेकर दाैड़ना शुरू कर दिया। लूजिया वेब ने कहा,"मैं अपने बच्चों के साथ दाैड़ लगाना शुरू किया। इसलिए मैंने सोचा कि अगर वो अपने बच्चे को साथ लेकर मैराथान में दाैड़ती हैं तो यह अन्य औरतों के लिए प्रेरणादायक होगा"

वेब ने कहा कि जब वह पांच सप्ताह की गर्भवती थीं तब वह मैराथन के दौरान ट्रायल के लिए क्वालीफाई कर गईं थी। उन्होंने कहा, "कुछ महिलाओं को यह डर हो सकता है कि अगर उनके बच्चे हैं, तो यह लक्ष्यों को पूरा करने की उनकी क्षमता में बाधा होगी, लेकिन मुझे विश्वास है कि अगर आप ऐसा करना पसंद करती हैं तो आप अपने पूरे परिवार को इसमें शामिल कर सकती हैं।" उन्होंने कहा कि जितनी अधिक मैं प्रतिस्पर्धा करती हूं, मुझे उतना ही अधिक आनंद मिलता है और उतना ही अधिक आनंद मेरे बच्चों को मिलता है।"

Read more about: sports athlete gold medal
Story first published: Friday, December 6, 2019, 13:57 [IST]
Other articles published on Dec 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+