Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs SL 1st ODI: पृथ्वी शॉ, चहल पर होगा फोकस, ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग XI

कोलंबोः भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ रविवार को सीमित ओवरों की सीरीज का पहला मैच खेलेगी। शुरुआत में तीन मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज होगी और फिर T20 मैच खेले जाने हैं। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय टीम की कप्तानी शिखर धवन करेंगे।

विराट कोहली के अलावा भारत के कई फर्स्ट चॉइस के खिलाड़ी इंग्लैंड के दौरे पर हैं लेकिन धवन एंड कंपनी भी पर्याप्त मजबूत है और वह अच्छे अंतर से श्रीलंका को मात दे तो कोई आश्चर्य नहीं होगा। इस प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों की टीम को कोचिंग देने की जिम्मेदारी राहुल द्रविड़ की है। आइए देखते हैं पहले ओडीआई मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

1. ओपनर्स

1. ओपनर्स

ओपनर की बात करें तो शिखर धवन निश्चित तौर पर ऊपरी क्रम पर आएंगे उनका साथ देने के लिए भारत के पास तीन विकल्प है- पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडिक्कल और ऋतुराज गायकवाड, लेकिन पृथ्वी शॉ की हालिया परफॉर्मेंस को देखते हुए उनको मौका देने की संभावनाएं अधिक हैं। ऐसे में ओपनिंग जोड़ी शिखर धवन और पृथ्वी शॉ की हो सकती है।

'हर समय मास्क पहनना संभव नहीं'- सौरव गांगुली ने किया ऋषभ पंत का बचाव

2. मिडल ऑर्डर बैट्समैन

2. मिडल ऑर्डर बैट्समैन

ईशान किशन नंबर 3 पर आ सकते हैं क्योंकि वह यहां पर मुंबई इंडियंस के लिए भी रोल निभा निभा चुके हैं और विकेट कीपिंग भी कर सकते हैं। सूर्यकुमार यादव नंबर चार पर हो सकते हैं और मनीष पांडे नंबर पांच पर अच्छा विकल्प है क्योंकि वह इस युवा टीम में अनुभवी बल्लेबाज हैं।

3. ऑलराउंडर-

3. ऑलराउंडर-

हार्दिक पंड्या बतौर ऑलराउंडर खेलेंगे और वे नंबर 6 पर आएंगे। इसके अलावा उनको 10 ओवर का कोटा भी पूरा करने की स्थिति में होना चाहिए। उन्होंने नेट्स में गेंदबाजी की है और उनसे जरूरत पड़ने पर बोलिंग की दरकार रहेगी जिसके चलते टीम को बैलेंस में मिलता रहेगा।

4. लोअर ऑर्डर-

4. लोअर ऑर्डर-

निचले क्रम में नंबर 7 पर कुणाल पांड्या रहेंगे जो कि स्पिनर हैं और भरोसेमंद बल्लेबाज भी हैं। भुवनेश्वर कुमार टीम के उप-कप्तान हैं, वे नंबर आठ पर होंगे तो वही नंबर 9 पर दीपक चाहर होंगे जो कि नई गेंद के साथ कमान संभालेंगे। तेज गति के लिए नंबर 10 पर नवदीप सैनी मौजूद हैं और स्पिनर के लिए युजवेंद्र चहल को जगह मिलती दिखाई दे रही है जो कि लेग स्पिन करेंगे।

Story first published: Friday, July 16, 2021, 10:37 [IST]
Other articles published on Jul 16, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+