यार्डी के शानदार शतक से इंगलैंड लायंस मजबूत
वडोदरा.11 फरवरी. वार्ता. कप्तान माइकल यार्डी के अविजित शतक.151. और अन्य बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान के सहारे भ्रमणकारी इंगलैंड लायंस दिलीप ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट में आज यहां पश्चिम क्षेत्र के खिलाफ मजबूत स्थिति में पहुंच गया
दिन का खेल समाप्त होने तक लायंस ने चार विकेट पर 273 रन बना लिये थे 1 उस समय यार्डी 291 गेंदों पर 20 चौकों की मदद से 151 रन बनाकर ग्राहम आेनियंस .नाबाद शून्य. के साथ क्रीज पर मौजूद थे
समूचे दिन का खेल यार्डी के नाम रहा1 पहले उन्होंने टास जीतने में कामयाबी हासिल की और फिर एक शानदार कप्तानी पारी खेलकर अकेले दम टीम को सुखद स्थिति में पहुंचा दिया 1 हालांकि लायंस की शुरूआत अच्छी नहीं हुयी थी और पिछले मैच में शतक बनाने वाले उसके आेपनर माइकल कारबेरी केवल एक रन बनाकर आउट हो गये
लेकिन उसके बाद का समय यार्डी के ही नाम रहा1 पश्चिम क्षेत्र का कोई भी गेंदबाज उन पर लगाम नहीं लगा सका1 उन्होंने जोए डेनली.32. के साथ मिलकर दूसरे विकेट 50 रन जोडकर टीम को संभाला
यार्डी ने तीसरे विकेट के लिए भी एड जोएस.32. के साथ 75 रन की सोदारी निभायी1इसके बाद तो उन्होंने जान ट्राट.44. के साथ मिलकर 141 रन जोड डाले 1 ट्राट दिन का खेल समाप्त होने के थोडी देर पहले आउट हो गये अन्यथा लायंस की स्थिति और मजबूत होती
पश्चिम क्षेत्र के गेंदबाजों में अशरफ मकदा को छोडकर किसी को भी कामयाबी नहीं मिली1 अशरफ ने 57 रन देकर तीन विकेट टके जबकि एक खिलाडी रनआउट हुआ
प्रेम.शोभित.राणा 1957वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications