Tokyo Olympics: क्वार्टर फाइनल में हारी दीपिका-जाधव की जोड़ी, साई प्रणीत भी उलटफेर के शिकार
नई दिल्लीः दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की जोड़ी क्वार्टरफाइनल में अपने कोरियाई समकक्षों से हार गई है। उनको रिपब्लिक ऑफ कोरिया की टीम ने 6-2 से हरा दिया। तीरंदाजी में कोरियाई आर्चर्स का सिक्का लगातार चल रहा है। भारतीय टीम के सामने क्वालिफिकेशन राउंड में रिकॉर्ड बनानी वाली एएन सैन और किम जे डिऑक थे।
दीपिका का मुकाबला अभी महिला की एकल प्रतियोगिता में होना है। मिक्सड टीम में उनकी जोड़ी अतनु दास के साथ इसलिए नहीं बनी क्योंकि दास ने क्वालिफाई राउंड में निचली रैंकिंग प्राप्त की थी।
इसके अलावा भारत को बैडमिंटन में भी भारी निराशा का सामना करना पड़ा जब 13वी सीड साई प्रणीत को इजरायल के लोअर रैंक मिशा जिल्बरमैन ने भारी उलटफेर में हराया है। 40 मिनट तक चले मुकाबले में मीशा ने 21-17, 21-15 से जीत दर्ज की। भारतीय बैडमिंटन दल के लिए अच्छी शुरुआत नहीं है क्योंकि वे पुरुष एकल में अपना पहला ग्रुप स्टेज मैच हार गए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
