IPL रिटेंशन प्रक्रिया: जानिए वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं?
नई दिल्ली। इसी महीने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी से पहले पहले खिलाड़ियों की रिटेंशन प्रक्रिया गुरुवार यानी आज शाम 7 बजे से होगी। यह पहली बार होगा जब खिलाड़ियों की रिटेंशन प्रक्रिया टीवी पर प्रसारित की जाएगी। इससे पहले ये प्रक्रिया केवल मेल के आदान प्रदान से होती थी।
कहां देखें: स्टार स्पोर्ट्स 7 बजे से।
मायखेल आपको खिलाड़ियों की रिटेंशन प्रक्रिया की पूरी जानकारी नीचे दे रहा है।
प्लेयर रिटेंशन पॉलिसी क्या है?
हर टीम के पास पांच खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका होगा। गुरुवार यानी आज रिटेन हुए खिलड़ियों के अलावा टीमें ऑक्शन में राईट टू मैच कार्ड से भी खिलाड़ियों को टीम के साथ जोड़ सकती हैं। एक टीम केवल पांच ही खिलाड़ियों को रिटेनशन पॉलिसी और 'राइट टू मैच' कैटेगरी से रिटेन कर सकती है। बता दें कि टीमें दोनों में किसी भी कैटेगरी में तीन से ज्यादा खिलाड़ियों को रिटेन नहीं कर सकती।
- अगर दो खिलड़ी रिटेन पॉलिसी के तहत टीम में शामिल किए जाता है तो तीन राइच टू मैच के जरिए शामिल किए जा सकेंगे। जोकि नलामी के समय ही संभव होगा।
- अगर तीन खिलाड़ी राइट टू मैच कार्ड से लिए जाते हैं तो टीमें बस दो ही खिलाड़ियों को रिटेनशन से शामिल कर पाएगी।
- राइट टू मैच से लिए जाने वाले खिलाड़ियों की घोषणा ऑक्शन (नीलामी) के समय होगी।
क्या है राइट टू मैच?
'राइट टू मैच' के तहत किसी भी खिलाड़ी की जो सर्वाधिक बोली लगी हो उसके बराबर की कीमत चुका कर फ्रेंचाइजी उसे अपने साथ वापस जोड़ सकती है।
क्या है राइच टू मैच (RTM) के जरिए खिलाड़ियों को रिटेन करने का नियम?
1. ज्यादा से ज्यादा 3 कैप्ड भारतीय खिलाड़ी
2. ज्यादा से ज्यादा 2 विदेशी खिलाड़ी
3. ज्यादा से ज्यादा 2 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी
किस पर कितने रुपए खर्च कर सकेंगी टीमें?
अगर तीन खिलाड़ी रिटेन होंगे तो
- पहले खिलाड़ी को 15 करोड़
- दूसरे को 11 करोड़
- तीसरे को 7 करोड़ रूपये की राशि मिलेगी।
- दो खिलाड़ियों को ही रिटेन करने पर पहले खिलाड़ी को 12.5 करोड़ दूसरे को 8.5 करोड़ रूपये की राशि मिलेगी।
- एक ही खिलाड़ी को यथावत रखे जाने पर अधिकतम 12.5 करोड़ रूपये ही मिल पाएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
