For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

जूनियर मीराबाई चानू का वीडियो हुआ वायरल, ओलंपिक चैंपियन भी देखकर खुश

टोक्यो, 27 जुलाई। मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहला पदक दिलाकर पूरे देश को सम्मान दुनियाभर में बढ़ाया है। मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में तकरीबन 20 साल बाद ओलंपिक का पदक जीता है। उनकी इस उपलब्धि से देश में करोड़ो लोगों को प्रेरणा मिलेगी और आने पीढ़िया खेल के प्रति अपने रवैये को बदलेंगी और इस क्षेत्र में आगे आएंगी। लेकिन मीराबाई चानू से अभी से नन्हे बच्चे प्रेरणा ले रहे हैं। वेटलिफ्टर सतीश शिवलिंगम ने एक मासूम बच्ची का वीडियो शेयर किया है जो मीराबाई चानू की तरह वेटलिफ्टिंग कर रही है। यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्ची जिसकी उम्र तकरीबन 5-7 साल की होगी वह टीवी के सामने वेटलिफ्टिंग कर रही है। टीवी पर पीछे मीराबाई चानू ओलंपिक में वेटलिफ्टिंग कर रही हैं और ठीक चानू की ही तरह बच्ची टीवी के सामने वेटलिफ्टिंग करती है और इसके बाद चानू की तरह खुशी से हाथ लहराती है और मेडल पहनती है। बच्चे के इस वीडियो पर मीराबाई चानू ने भी प्रतिक्रिया दी है।

इस वीडियो पर मीराबाई चानू ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ये कितनी क्यूट है, बहुत प्यारी। बता दें कि मीराबाई चानू देश की पहली एथलीट हैं जिन्होंने ओलंपिक में वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता है। मेडल जीतने के बाद मीराबाई सोमवार को वापस भारत आईं, दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका जबरदस्त स्वागत हुआ और लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। इससे पहले आखिरी बार सिडनी ओलंपिक में 2000 में कर्णम मल्लेश्वरी ने कांस्य पदक जीता था। वहीं टोक्यो ओलंपिक की बात करें तो भारत के खाते में अभी तक एकमात्र मेडल आया है जो मीराबाई लेकर आई हैं। हालांकि अभी भी उम्मीद है कि भारत पदकों की संख्या को बढ़ा सकता है।

Story first published: Tuesday, July 27, 2021, 10:22 [IST]
Other articles published on Jul 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+