'रानी के सामने सरेंडर करना, वरना हार पक्की', चहल को रोका करने पर मिली सलाह
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के मस्तमाैला स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने आखिरकार अपना हमसफर चुन ही लिया है। उन्होंने यू-ट्यूब स्टार व चर्चित कोरियोग्राफर धनश्री के साथ रोका कर लिया है, इसकी जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए दी। जैसे ही फोटो सामने आई तो चहल को चारों तरफ से बधाईयां मिलने लगीं। वहीं आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर चहल को धनश्री के सामने सरेंडर करने की सलाह देते हुए मजेदार बधाई दी।

सरेंडर करना...वरना हार पक्की
चेन्नई सुपर किंग्स ने सलाह ई देते हुए लिखा, ''आपको बधाई। सीएसके की ओर से चहल को व्यक्तिगत सलाह.. रानी के सामने सरेंडर कर देना। वरना सिर्फ हार मिलेगी।'' चहल के ट्वीट पर ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और सुरेश रैना समेत कई खिलाड़ियों ने बधाई दी। वहीं पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भी अनोखे तरीके से चहल को बधाई दी।
|
मुंबई की रहने वाली हैं धनश्री
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धनश्री पेशे से डॉक्टर, यूट्यूबर और कोरियोग्राफर हैं। वे मुंबई की रहने वाली हैं। उन्होंने भी इंस्टाग्राम पर चहल के साथ रोका सेरेमनी की फोटो शेयर की है। इससे पहले धनश्री ने चहल के बर्थडे पर 23 जुलाई को एक वीडियो शेयर किया था। तब उन्होंने लिखा था, ‘‘यह डांस टीचर आपका विकेट ले सकता है। आप सबसे मनोरंजक छात्र और बेहतरीन व्यक्ति हैं। स्लो मोशन का अहसास अपने राइट आर्म लेग स्पिनर के साथ।''
|
चहल का करियर
बता दें कि चहल टी-20 फॉरमेट में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज हैं। वह T-20 में सबसे तेजी से 50 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। चहल ने भारत के लिए 52 वनडे, 42 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने क्रमश: 91 और 55 विकेट लिए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
