बेटो ने दिलाई डेम्पो को बराबरी
मडगाव 09 दिसंबर .वार्ता. रोबटो मेंडिस सिल्वा . बेटो . के 87 वें मिनट में किए गोल की बदौलत पिछले चैम्पियन डेम्पो ने ईस्ट बंगाल को आज फतोर्दा के नेहरू स्टेडियम में आे एन जी सी आई लीग फुटबाल चैम्पियनशिप के चौथे राउंड के मैच में 2..2 से बराबरी पर रोक लिया1 इसके साथ ही डेम्पो के तीन जीतों और एक ड्रा के साथ 10 अंक हो गए1 ईस्ट बंगाल ने दो मैच जीते . एक ड्रा कराया और एक गंवाया है और उसके सात अंक हैं1 डेम्पो ने खास कर पहले हाफ में मिले मौकों का पूरा फायदा उठाया होता तो मैच में उसकी जीत हो सकती थी1 लेकिन मैन आफ दि मैच ईस्ट बंगाल के गोलची सुब्रत पाल ने उसके खिलाडियों के हमलों को बखूबी नाकाम किया1 मैच का पहला गोल ईस्ट बंगाल ने 24 वें मिनट में किया1 एम एम मुकासी ने एडमिलसन माग्वर्ेश से पास लेकर प्रतिद्वंद्वी रक्षक जान डायस को छकाया और गेंद को गोल के दूर वाले कोने में डाल दिया1 पार्थिव उप्रेती जगबीर2014जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications