Olympics 2032: ब्रिसबेन करेगा 2032 ओलंपिक खेलों की मेजबानी, IOC ने किया ऐलान
ब्रिस्बेन : ओलंपिक से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। एक तरफ जहां टोक्यो ओलंपिक 2020 शुरू होने जा रहा है तो वहीं भविष्य में किए जाने वाले ओलंपिक को लेकर भी तैयारियां चल रही हैं। खबर आई है कि ऑस्ट्रेलिया का ब्रिसबेन शहर साल 2032 में होने वाले ओलंपिक खेलों की मेजबानी करेगा। यह तीसरा मौका होगा जब ऑस्ट्रेलिया में ओलंपिक खेल होंगे। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया साल 1956 में मेलबर्न और 2000 में सिडनी में ओलंपिक खेलों की मेजबानी कर चुका है।
इसका ऐलान अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने बुधवार को किया। ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन शहर को वोटिंग के बाद 2032 ओलंपिक खेलों का आधिकारिक मेजबान घोषित किया गया। जैसे ही ब्रिसबेन को मेजबान घोषित किया गया तो वहां के लोग खुशी में झूम उठे। ऑस्ट्रेलिया में कई जगहों पर आतिशबाजी शुरू हो गई। ब्रिसबेन में खुशी की लहर छाई हुई है।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मौरिसन ने मेजबानी मिलने पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा, ''हमें इस बात की खुशी है कि हमेंहमारी सरकार को गर्व है कि हमें ब्रिसबेन और क्वींसलैंड में इन खेलों की मेजबानी करने का अवसर मिला है। ऑस्ट्रेलिया और क्वींसलैंड की सरकार आर्थिक तौर पर खेलों की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। शानदार तरीके से इसे किया जाएगा। हमें अनुभव है कि कैसे खेल करवाए जाते हैं।'' गाैर हो कि साल 2024 में ओलिंपिक खेल पेरिस में और 2028 में लॉस एंजेलेस में होंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
