Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs ENG: केएल राहुल की खराब फॉर्म पर विराट कोहली ने कही ये बात

अहमदाबादः पिछले दौर की तरह से केएल राहुल ने दोबारा लगातार फेल होना शुरू कर दिया है और उनको फिर से कप्तान कोहली का सपोर्ट मिला है। विराट कोहल ने राहुल को चैम्पियन खिलाड़ी बताया है और कहा है ऐसे दौर आते-जाते रहते हैं। राहुल ने तीसरे टी20 मैच में चार गेंद खेली और डक बनाया। पांच मैचों की मौजूदा टी20 सीरीज में रन बनाने के लिए केएल राहुल संघर्ष कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने अभी तक 1, 0, 0 रन ही बनाए हैं। भारत ने तीसरा मुकाबला 8 विकेट से हारा और विराट कोहली ने राहुल का सपोर्ट किया है।

कोहली ने मैच के बाद बात करते हुए कहा कि राहुल एक चैम्पियन खिलाड़ी हैं और वह वापस पलटवार करेंगे।

कोहली ने अपने खराब दौर का हवाला दिया और कहा कि वे भी दो मैच पहले एक किस्म के खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। यही राहुल के साथ हो रहा है। बता दें कि कोहली ने पिछले मैच और इस मुकाबले में भी लगातार 70 प्लस रनों की नाबाद पारियां खेली हैं।

उन्होंने मैच के बाद कहा, वह (राहुल) एक चैम्पियन खिलाड़ी है और वह हमारे मुख्य खिलाड़ी के तौर पर लगातार बने रहेंगे, साथ ही रोहित भी हैं।

यहां बता दें कि राहुल ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नियमित खिलाड़ी नहीं थे। ऑस्ट्रेलिया में तो उनकी फिटनेस ठीक नहीं थी और इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में मौका नहीं दिया गया। ऐसे में अभी शायद राहुल को एडजस्ट करने में समय लग रहा है।

बता दें कि कोहली ने भी लगातार दो डक करने के बाद 70 प्लस की दो पारियों को अंजाम दिया और नाबाद रहे। हालांकि तीसरे मुकाबले में भारत हार गया है और अंग्रेजों ने सीरीज पर 2-1 से बढ़त बना ली है।

कोहली ने राहुल के बारे में आगे बात करते हुए कहा, " अगर आप पिछले 2-3 सालों में उनके आंकड़ों पर नजर डालेंगे तो वह किसी भी अन्य टी20 खिलाड़ी की तुलना में बेहतर हैं। हमें उनको लेकर कोई चिंता नहीं है। ये केवल पांच-छह गेंदों का मामला है और फिर आप जोन में वापिस आ जाते हो।"

Story first published: Wednesday, March 17, 2021, 11:00 [IST]
Other articles published on Mar 17, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+