IPL 2020 Final : कब-कहां होगा फाइनल मैच, काैन टीम है प्रबल दावेदार, देखें रिकाॅर्ड
नई दिल्ली। आईपीएल 2020 फाइनल मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला 10 नवंबर को शाम 7:30 बजे दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। मुंबई रिकॉर्ड पांचवीं बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेगी और दिल्ली अपने पहले आईपीएल खिताब के लिए खेलेगी।
दिल्ली कैपिटल ने 13 साल में पहली बार आईपीएल के फाइनल में प्रवेश किया है मुंबई इंडियंस ने अपने छठे आईपीएल फाइनल में प्रवेश किया है। मुंबई 4 बार IPL का खिताब जीत चुका है और गत चैंपियन है। मुंबई ने 2013, 2015, 2017 और 2019 में खिताब खिताब जीते।
कहां देख सकते हैं मैच
फाइनल मैच का सीधा टेलीकास्ट स्टार नेटवर्क पर होगा। स्टार 1 हिंदी, स्टार 1, स्टार सिलेक्ट वन के अलावा स्टार गोल्ड पर भी फाइनल मुकाबला देखा जा सकता है। हाॅटस्टार ऐप पर भी इस मैच का लाइव टेलीकास्ट देखा जा सकता है।
मुंबई की टीम खिताब जीतने की प्रबल दावेदार दिखाई दे रही है, क्योंकि इस टीम के पास पांच बार फाइनल खेलने का अनुभव है। इस सीजन में भी मुंबई ने दिल्ली को तीन बार मात दी है। मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दिल्ली की तुलना में ज्यादा बैलेंस दिखाई देती है। हालांकि रोहित का फॉर्म टीम के लिए थोड़ी चिंता का विषय जरूर है। दिल्ली की बात करें तो उसने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हर क्षेत्र में अच्छा खेल दिखाया है और फाइनल में जगह बनाई। दिल्ली की टीम के लिए शिखर धवन और रबाडा का फॉर्म सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट है, लेकिन रिषभ पंत इस सीजन में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं।
यहां देखें हेड टू हेड-
संभावित प्लेइंग इलेवन-
दिल्ली कैपिटल्स : मार्कस स्टोइनिस, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमेयर, एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, प्रवीण दुबे, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टेजे
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या, नाथन कूल्टर नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
