Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वीवीएस लक्ष्मण ने बताया WTC फाइनल के लिए भारत का बैटिंग ऑर्डर

नई दिल्लीः भारत के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर पर बात की। दोनों टीमें फाइनल में शामिल होंगी और सभी की निगाहें विराट कोहली एंड कंपनी पर होंगी, जो कठिन बल्लेबाजी परिस्थितियों के बीच न्यूजीलैंड के घातक तेज आक्रमण का सामना करेंगे।

भारत के लिए न्यूजीलैंड एक जटिल टीम रही है। जब बात विदेशी पिचों पर कीवियों के खिलाफ खेलने की आती है तो भारतीय टीम सहज नहीं रहती है। अपनी धरती पर तो न्यूजीलैंड ने आसानी से भारत का मानमर्दन किया है। यह तब हुआ जब टीम इंडिया विश्व दिग्गज का रुतबा पा चुकी थी। कोहली की टीम 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज हार गई, और साउथेम्प्टन की परिस्थितियां अब फिर से कीवी तेज गेंदबाजों के पक्ष में होने की उम्मीद है।

इसलिए, भारत के बल्लेबाजी क्रम के मैच में एक बड़ी भूमिका निभाने की उम्मीद है, क्योंकि यह परिणाम को निर्धारित कर सकता है। फाइनल से पहले स्टार स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए, लक्ष्मण ने कहा कि वह भारत के लाइन-अप में पांच बल्लेबाजों के साथ जाएंगे, जिसमें जडेजा नंबर 7 पर बल्लेबाजी करेंगे।

उन्होंने कहा, "मैं पांच बल्लेबाजों के साथ जाऊंगा, छठे नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में ऋषभ, और मुझे सातवें नंबर पर जडेजा और आठवें नंबर पर अश्विन पर बहुत विश्वास है।"

उन्होंने जडेजा को सपोर्च करने का कारण बताते हुए कहा कि जडेजा अब अधिक सक्षम बल्लेबाज हैं जो दबाव में भी बेहतर खेलते हैं।

इस बीच, भारत ने मंगलवार को 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथेम्प्टन के एजेस बाउल स्टेडियम में खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

केएल राहुल और मयंक अग्रवाल की जोड़ी की अनुपस्थिति का मतलब है कि भारत सलामी बल्लेबाजों के स्थान के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल के साथ रहेगा। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला और उसके बाद के आईपीएल में गिल के लिए रनों की कमी ने मयंक का स्थान मजबूत करने की बातें चला दी थी लेकिन फिलहाल इन्हें रद्द कर दिया गया है।

Story first published: Wednesday, June 16, 2021, 11:29 [IST]
Other articles published on Jun 16, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+