आलोचकों को करारा जवाब देने के लिए बेताब हैं द्रविड
मुंबई 02 नवंबर .वार्ता. करियर में सबसे बुरे दौर से गुजर रहे राहुल द्रविड़ के पास अपने आलोचकों को जवाब देने का बेहतरीन मौका होगा. जब वह शनिवार से मौजूदा चैंपियन मुंबई के खिलाफ् यहां शुरू हो रहे रणजी ट्राफ्ी ग्रुप ए मुकाबले में कर्नाटक की आेर से मैदान पर उतरेंगे1 श्रीमान भरोसेमंद के नाम से मशहूर द्रविड़ हाल ही में चयनकर्ताओं का भरोसा खो बैठे और उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ् वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली1 द्रविड के पास यहां वानखेडे मैदान पर रनों का अंबार लगाकर अपने आलोचकों का मुंह सीने का बेहतरीन मौका है
इंग्लैंड में बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके द्रविड ने शायद इस उम्मीद से भारतीय टीम की कप्तानी छोडी कि कप्तानी का भार हटने के बाद उनके बल्ले से रन बहने लगेंगे. लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ् सात एकदिवसीय मैचों की सीरीज के दौरान भी द्रविड रनों के लिए जूते रहे और फ्िर टीम से बाहर होने जैसे शर्मनाक लम्हे से भी रूबरू होना पडा1 कर्नाटक का नेतृत्व भारत के सबसे सफ्ल गेंदबाज लेग स्पिनर अनिल कुंबले के हाथों में है और द्रविड जैसा विश्वसनीय बल्लेबाज मिलने से निश्चित तौर पर टीम ऊंचे मनोबल के साथ मुंबई का सामना करेगी1 द्रविड के अलावा कुंबले के पास भी पाकिस्तान के खिलाफ् टेस्ट सीरीज के लिए अपना दावा पुख्ता करने का मौका है1 उप्रेती पार्थिव जगबीर1632जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications