Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

खतरे में पड़ी मिस्बाह उल हक की नौकरी, शोएब अख्तर बनेंगे पाकिस्तान के चीफ सिलेक्टर

नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे पर हाल ही में पहुंची पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा जिसके बाद से टीम के मुख्य चयनकर्ता और हेड कोच मिस्बाह उल हक लगातार आलोचना का शिकार हो रहे हैं। दिग्गज खिलाड़ियों ने उनके एक साथ दो पदों पर काबिज होने को लेकर बोर्ड की आलोचना की और साफ किया कि वह इस के लायक नहीं है। ऐसा लग रहा है कि दिग्गज खिलाड़ियों की इस बात से खुद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी सहमत हो गये हैं।

और पढ़ें: दुनिया का पहला ऑनलाइन पिच क्यूरेटर बना यह भारतीय, लखनऊ में बनवा रहा 3 लेयर पिच

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि की है कि मुख्य चयनकर्ता पद के लिये पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनके साथ संपर्क किया है। अख्तर ने साफ किया कि पीसीबी मुख्य कोच मिस्बाह उल हक के वर्कलोड को कम करने के लिये मुख्य चयनकर्ता के पद से हटा कर उनकी जगह शोएब अख्तर को यह पद देने का विचार कर रही है।

और पढ़ें: IPL 2020: खिलाड़ियों से संपर्क कर सकते हैं मैच फिक्सर-सट्टेबाज, ACU ने बताया क्या है रोकने का प्लान

पीसीबी के साथ काम करने को तैयार है अख्तर

पीसीबी के साथ काम करने को तैयार है अख्तर

शोएब अख्तर ने गुरुवार को अपने यूट्यूब चैनल शो 'क्रिकेट बाज' पर कहा, 'मैं इससे इंकार नहीं करूंगा। हां, मेरी बोर्ड से कुछ चर्चा हुई थी और मैं पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ी भूमिका निभाने में दिलचस्पी रखता हूं। लेकिन अभी तक कुछ फैसला नहीं हुआ है।'

हालांकि उन्होंने पीसीबी के शीर्ष अधिकारियों के साथ हुई चर्चा की जानकारी देने से इनकार कर दिया।

लगातार दबाव में हैं मिस्बाह उल हक

लगातार दबाव में हैं मिस्बाह उल हक

शोएब अख्तर ने कहा, 'मैं बहुत ही आरामदायक जिंदगी जीता हूं। मैंने अपनी शर्तों पर क्रिकेट खेला लेकिन अब जीवन में ठहराव आ गया है। लेकिन मैं इस आराम को छोड़ने को तैयार हूं और पीसीबी के साथ काम करने को तैयार हूं। मैं दूसरों की सलाह से डरता नहीं हूं। अगर मौका मिलता है तो मैं समय दूंगा।'

गौरतलब है कि पिछले काफी समय से मिस्बाह उल हक टीम के लगातार गिरते प्रदर्शन के चलते दबाव का सामना कर रहे हैं। उनके कार्यकाल में पाकिस्तान की टीम ने पिछले 12 महीने में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। इंग्लैंड में सीरीज के दौरान पाकिस्तान की टीम ने 0-1 से हारने के बाद टी-20 सीरीज को 1-1 से बराबर किया था लेकिन इसके बावजूद उन्हें टीम के खराब प्रदर्शन के लिए आलोचना का शिकार होना पड़ा है।

पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन में लगातार हो रही गिरावट

पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन में लगातार हो रही गिरावट

आपको बता दें कि पिछले साल जब मिस्बाह उल हक को पाकिस्तान क्रिकेट टीम का मुख्य चयनकर्ता और हेड कोच बनाया गया था तब पाकिस्तान की टीम आईसीसी की टी20 रैंकिंग नंबर 1 थी, हालांकि लगातार खराब प्रदर्शन के चलते वह अब फिसल कर चौथे नंबर पर पहुंच चुकी है। वहीं टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान सातवें नंबर पर पहुंच गया है।

Story first published: Friday, September 11, 2020, 16:03 [IST]
Other articles published on Sep 11, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+