रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज : कब होगा फाइनल मुकाबला, किसका पलड़ा भारी, कहां देख सकते हैं LIVE
नई दिल्ली। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का फाइनल मुकाबला इंडिया लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच होगा। इंडिया लीजेंड्स ने विंडीज लीजेंड्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि श्रीलंका लीजेंड्स ने 19 मार्च को अफ्री लीजेंड्स को पीटकर फाइनल में प्रवेश किया था। यह टूर्नामेंट खास है, क्योंकि दर्शकों को पुराने दिग्गजों को मैदान पर रन बरसाते हुए देखने का अवसर मिल रहा।
फाइनल मुकाबले से पहले क्रिकेट फैंस को 2011 विश्व कप फाइनल की याद आ गई। दरअसल, 2011 के विश्व कप फाइनल में भी भारत का सामना श्रीलंका से हुआ था। अब दोनों टीमों के वही कुछ सीनियर खिलाड़ी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के फाइनल में आमने-सामने होंगे जो उस समय हुए थे।
वहीं देखा जाए तो मुकाबले में इंडिया लीजेंड्स का पलड़ा भारी नजर आ रहा है, क्योंकि कप्तान सचिन तेंदुलकर के अलावा युवराज सिंह, मनप्रीत गोनी, इरफान पठान भी फाॅर्म में हैं। सेमीफाइनल में युवराज ने 20 गेदों में नाबाद 49 रन जड़े थे तो सचिन ने 42 गेंदों में 65 रन बनाए थे। ओपनर वीरेंद्र सहवाग भी भारी पड़ सकते हैं।
मुकाबला 21 मार्च को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।
मैच कितने बजे होंगे?
मैच शाम 7.00 बजे शुरू होगा।
प्रसारण कौन सा चैनल करेगा?
लाइव टेलीकास्ट कलर्स सिनप्लेक्स और रिश्ते सिनेप्लेक्स पर होगा।
नलाइन स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?
लाइव स्ट्रीमिंग आप वूट और जियो ऐप पर देख सकते हैं।
ऐसी हैं दोनों टीमें-
इंडिया लीजेंड्स: सचिन तेंदुलकर (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ, यूसुफ पठान, नमन ओझा, जहीर खान, प्रज्ञान ओझा, नियोल डेविड, मुनाफ पटेल, इरफान पठान, मनप्रीत गोनी.
श्रीलंका लीजेंड्स : तिलकरत्ने दिलशान (कप्तान), उपुल थरंगा, चमारा सिल्वा, चिन्तका जयसिंघे, थिलन तुषारा, नुवान कुलसेकरा, रसेल अर्नोल्ड, अजंता मेंडिस, फरविज माहरूफ, सनथ जयसूर्या, मंजुला प्रसाद, मालिंदा वरनापुरा, धमिका प्रसाद, रंगना हेराथ, चमारा कापुगेदरा, दुलांजना विजसिंघे
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
