राष्ट्रमंडल खेल विवाद गहराया , कृष्णा-कलमाड़ी मिले
नई दिल्ली । राष्ट्रमंडल खेलों का मामला बेहद पेचीदा होता जा रहा है। जितना खिलाड़ियों के लिए ये आयोजन महत्वपूर्ण है वहीं ये सरकार के लिए गले की फांस बना जा रहा है। मंगलवार को कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में भ्रष्टाचार की खबरों के बाद संसद में इस पर हंगामा हुआ। इस बीच सुरेश कलमाड़ी ने विदेश मंत्री एसएम कृष्णा से मुलाकात की और सरकार ने आयोजन समिति के दो अफसरों को हटाने का निर्देश दे दिया।
सरकार के गले की फांस बना राष्ट्रमंडल खेल
विदेश मंत्री से मुलाकात के दौरान कलमाडी ने विशेष रूप से उस मुद्दे पर चर्चा की, जिसके अंतर्गत उन्होंने दावा किया है कि ए.एम. फिल्म्स और उसकी एक सहयोगी कंपनी से सेवाएं लेने के लिए ब्रिटेन स्थित भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी ने संस्तुति प्रदान की थी। ऐसा कहा जा रहा है कि पिछले वर्ष अक्टूबर में लंदन में आयोजित क्वींस बैटन रिले के दौरान ओसी ने एक भारतीय उद्योगपति की कंपनी को 450,000 पाउंड का भुगतान किया है। विवाद का मुद्दा यह है कि ओसी ने इस कंपनी को बिना किसी कागजी दस्तावेज के इतनी बड़ी रकम की भुगतान की है।

कृष्णा से मिले कलमाड़ी
ओसी का दावा है कि ए.एम. फिल्म्स को उसकी सेवाओं के बदले यह रकम दी गई है। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया है कि इस कंपनी से सेवाएं लेने के लिए उच्चायोग ने ही उसका नाम आगे किया था। इस संबंध में कलमाडी ने रविवार को उच्चायोग के एक कनिष्ठ अधिकारी द्वारा भेजे गए ईमेल का भी उल्लेख किया था।
सूत्रों का कहना है कि उच्चायोग इस संबंध में उसके तथा ओसी के बीच ईमेल के जरिए हुए सभी संवादों का विस्तार से अध्ययन कर रहा है। इसमें जूनियर क्लर्क राजू सबास्टियन द्वारा भेजे गए ईमेल की विशेष रूप से पड़ताल की जा रही है, जिन पर कलमाडी ने लंदन की कंपनी ए.एम फिल्म्स की सिफारिश करने का आरोप लगाया है। यह कंपनी भारतीय मूल के व्यक्ति आशीष पटेल की है।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:41 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications