Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs AUS: लंच के बाद गिरे मयंक-पंत के विकेट, मुश्किल में फंसा भारत

India vs Australia Gabba Test: गाबा ऑस्ट्रेलिया का मजबूत गढ़ क्यों है इसकी बानगी इस मुकाबले में भारतीय टीम की स्थिति से पता लग रही है। अपनी लगभग बी टीम से खेल रही टीम इंडिया ने इस मैच में बैटिंग के दौरान बेहद निराश किया है क्योंकि शुभमन गिल को छोड़कर सभी बल्लेबाजों को मजबूत शुरुआत मिली लेकिन आधी टीम आउट हो गई है और एक भी बल्लेबाज अर्धशतक तक का स्कोर नहीं कर सका।

लंच के बाद मयंक अग्रवाल का विकेट भारत के 5वें झटके के तौर पर गिरा और उन्होंने भी 38 रन बनाए। खबर लिखे जाने तक ऋषभ पंत भी 23 रन बनाकर आउट हो गए थे और वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर टिके हुए हैं।

इससे पहले भारत ने दूसरे दिन 2 विकेट खोकर खेलना शुरू किया था और पुजारा व रहाणे ने बेहतर तरीके से क्रीज पर टिकना शुरू किया। दोनो ही बखूबी जम गए थे लेकिन 25 रनों के स्कोर पर पुजारा को हेजलवुड ने चलता कर दिया। उन्होंने 94 गेंदों का सामना किया। जबकि 93 गेंदों का सामना कर चुके रहाणे को 37 रनों के निजी स्कोर पर मिशेल स्टार्क ने चलता किया।

मयंक अग्रवाल भी 75 गेंदों पर 38 रन बनाकर आउट हुए जिनको हेजलवुड ने आउट कराया। खबर लिखे जाने तक पंत भी क्रीज का साथ 23 रन बनाकर छोड़ गए।

ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजी की बात करें तो हेजलवुड 3 विकेट लेकर अलग गेंदबाज नजर आ रहे हैं और वे तीनों पेसरों में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। कमिंस और स्टॉर्क को 1-1 विकेट मिला है और नाथन लियोन को भी 1 ही विकेट मिला है।

ऑस्ट्रेलिया का इरादा भारत से सवा सौ के करीब की लीड होने का होगा। ये लीड मैच की परिस्थिति को देखते हुए निर्णायक हो सकती है। यह देखना होगा बाकी पुच्छले बल्लेबाज अपनी टीम की स्थिति में कितना सुधार कर पाते हैं।

Story first published: Sunday, January 17, 2021, 8:58 [IST]
Other articles published on Jan 17, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+