IND vs AUS: शार्दुल-सुंदर की रिकॉर्ड साझेदारी, चायकाल तक भारत की लड़ाई जारी
नई दिल्लीः शार्दुल ठाकुर और वाशिंगटन सुंदर ने 7वें विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी कर ली है। यह ब्रिस्बेन में 7वें विकेट के लिए की गई सर्वाधिक बड़ी भारतीय साझेदारी है। इन दोनों की लड़ाकू पारियों के चलते भारतीय टीम जल्दी ढहने से बच गई और चायकाल तक भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 253 रन बना लिए हैं। भारत ऑस्ट्रेलिया द्वारा पहली पारी में बनाए गए 369 रनों के मुकाबले अभी भी 116 रन पीछे है।
चायकाल तक शार्दुल ठाकुर 62 गेंदों पर 33 रन और वाशिंगटन सुंदर 82 गेंदों पर 38 रन बनाकर खेल रहे थे। ये जोड़ी मैदान पर तब सक्रिय हुई जब 186 के स्कोर पर ही भारत ने पंत के तौर पर अपना छठा विकेट गंवा दिया था।
शार्दुल ने आते ही पॉजिटिव खेल दिखाया और पुल शॉट्स भी लगाकर ऑस्ट्रेलिया को बताया खेल अभी जल्द खत्म नहीं होगा। दूसरे छोर पर वाशिंगटन सुंदर परंपरागत टेस्ट बल्लेबाज की मानिंद स्ट्रोक खेलते रहे और डिफेंस करते रहे। यह जोड़ी किसी मंजे हुए बल्लेबाजों की तरह ऑस्ट्रेलिया के सामने चुनौतियां पेश करती गई।
दोनों ही छोर पर हमको दर्शनीय चौके देखने को मिले। इस दौरान वाशिंगटन सुंदर ने लगातार गेंदों पर चौके लगाए जबकि शार्दुल ने भी कुछ देर के बाद ऐसा किया। यह दोनों बल्लेबाज आगे बढ़ते गए और भारतीय प्रशंसकों के चेहरे खिलते गए।
इससे पहले सातवें विकेट के लिए सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर रविंद्र जडेजा और ऋषभ पंत ने साझेदारी की थी। यह भारत के 2018-19 के दौरे पर हुआ था और दोनों ने 204 रन जोड़े थे। उसके बाद से यह 7वें विकेट के लिए ऑस्ट्रेलिया सरजमीं पर पहली भारतीय साझेदारी है जो अर्धशतकीय हुई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
