धुँध के कारण मैच शुरु होने में देरी
कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाने वाला तीसरा वनडे मैच धुँध के कारण समय से शुरु नहीं हो सका है. अंपायर मौसम पर नज़र रखे हुए हैं.
सात एकदिवसीय मैचों की इस सिरीज़ में भारत लगातार दो मैचों में शानदार जीत दर्ज करके 2-0 से आगे चल रहा है.
हालांकि भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि सात मैचों की सिरीज़ में दो जीतों को बड़ी जीत नहीं माना जा सकता.
ज़ाहिर है कि भारत अपने बल्लेबाज़ों के शानदार फार्म की बदौलत तीसरे मैच में भी जीत दर्ज करवाना चाहेगा.
वहीं यह मैच इंग्लैंड के कप्तान पीटरसन के लिए चुनौती साबित होने जा रहा है कि वे किस तरह अपनी टीम को सिरीज़ में वापस लाते हैं.
इंग्लैंड को युवराज सिंह का भी तोड़ ढूंढना होगा. उन्होंने पिछले दो मैचों में शतक जमाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.
भारत उम्मीद कर रहा है कि युवराज सिंह कानपुर में भी शतक लगाकर अपने शतकों की हैटट्रिक पूरी करेंगे.
ग्रीनपार्क का मैदान भारतीय टीम के लिए काफ़ी भाग्यशाली रहा है.
भारत ने अब तक यहाँ खेले 10 मैचों में से सात में जीत दर्ज की है जबकि तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा है.
इंग्लैंड ने इस मैदान पर दो मैच खेले हैं और दोनों बार उसके हाथ निराशा ही लगी है.
ग्रीन पार्क की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों दोनों की मदद करती है.
ग्रीन पार्क पर खेले गए 11 वनडे मैचों में कोई भी टीम यहाँ 300 रन नहीं छू पाई है.
इस मैदान पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर भारत ने 2007 में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 294 रन का खड़ा किया था.
ये मैदान बल्लेबाज़ों के लिए भी काफ़ी अनुकूल रहा है.
इसी मैदान पर पाकिस्तान के शाहिद अफ़रीदी ने 2005 में भारत के ख़िलाफ़ वनडे क्रिकेट के इतिहास का तीसरा सबसे तेज़ शतक जड़ा था.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications