Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत ने जल्दी-जल्दी दो विकेट गँवाए

इंग्लैंड के ख़िलाफ़ कानपुर वनडे मैच में जीत के लिए 241 रनों का पीछा कर रहे भारत ने अपने दो विकेट गँवा दिए हैं. गंभीर और सुरेश रैना आउट हो गए हैं.

गौतम गंभीर 14 रन बनाकर एंड्र्यू फ़्लिंटफ़ की गेंद पर आउट हो गए. तो सुरेश रैना सिर्फ़ एक रन ही बना पाए. रैना का विकेट स्टुअर्ट ब्रॉड ने लिया.

इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 240 रन का स्कोर खड़ा किया. सात एक दिवसीय मैचों की सिरीज़ में पहले दो मैच जीतकर भारत 2-0 से आगे हैं.

धुंध के कारण मैच देर से शुरू हुआ और मैच 50 की बजाए 49 ओवर का कर दिया गया था. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड की टीम दो गेंद पहले यानी 48.4 ओवर में 240 रन बनाकर आउट हो गई.

इंग्लैंड की पारी

टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाज़ी चुनी और जिस तरह उनके सलामी बल्लेबाज़ों इयन बेल और रवि बोपारा ने पारी शुरुआत की, उससे ऐसा लगा कि इंग्लैंड की टीम 275 से ज़्यादा का स्कोर खड़ा करेगी.

रवि बोपारा ने सर्वाधिक 60 रन बनाए

लेकिन ऐसा हुआ नहीं. क्योंकि भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने स्पिनरों का अच्छा इस्तेमाल किया. अच्छी शुरुआत के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाज़ स्पिनरों को झेल नहीं पाए.

इसका इसी से अंदाज़ा होता है कि इंग्लैंड की पूरी पारी के दौरान सिर्फ़ एक अर्धशतक लगा. रवि बोपारा ने सलामी बल्लेबाज़ के रूप में खेलते हुए सर्वाधिक 60 रन बनाए.

इंग्लैंड ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट की साझेदारी में 79 रन बने. लेकिन इयन बेल के 46 रन पर आउट होते ही इंग्लैंड की टीम बिखरने लगी.

कप्तान केविन पीटरसन 13 रन बनाकर आउट हुए तो पूर्व कप्तान पॉल कॉलिंगवुड सिर्फ़ एक रन ही बना पाए. एंड्रयू फ़्लिंटफ़ और ओवैस शाह ने पारी संभालने की कोशिश की लेकिन वे भी सफल नहीं हो पाए.

फ़्लिंटफ़ ने 26 और ओवैस शाह ने 40 रनों की पारी खेली. समित पटेल ने भी 26 रन बनाए. भारत की ओर से हरभजन सिंह ने सबसे ज़्यादा तीन विकेट लिए.

आरपी सिंह की जगह टीम में शामिल किए गए ईशांत शर्मा और मुनाफ़ पटेल ने दो-दो विकेट लिए. ज़हीर ख़ान, युवराज सिंह और यूसुफ़ पठान को एक-एक विकेट मिले.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+