वीवो इस साल आईपीएल के प्रचार पर तकरीबन 700 करोड़ रुपए करेगा खर्च
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन के शेड्यूल का ऐलान हो चुका है, इसके साथ ही इस बार आईपीएल का मुख्य स्पॉन्सर वीवो है। भारत-चीन के बीच सीमा तनाव के चलते वीवो से आईपीएल ने करार छीन लिया था, लेकिन एक बार फिर से वीवो को इसकी स्पॉन्सशिप दे दी गई है। इस वित्तीय वर्ष में वीवो 1133 करोड़ रुपए की राशि खर्च करने जा रहा है। इसमे से 70 फीसदी राशि आईपीएल के प्रचार और प्रो कबड्डी लीग पर खर्चो होगी। रिपोर्ट के अनुसार वीवो ने इस वित्त वर्ष में प्रचार की राशि को 11.72 फीसदी कम किया है।
बता दें कि वीवो आईपीएल की स्पॉन्शरशिप हासिल करने में 440 करोड़ रुपए खर्च करता है और प्रो कबड्डी के लिए 60 करोड़ रुपए की राशि खर्च करता है। इन स्पॉन्शरशिप को एक्टिवेट करने के लिए वीवो 250 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि खर्च करता है। यानि 750 करोड़ रुपए की राशि स्पोर्ट्स एक्टिवेशन और स्पॉन्शरशिप पर खर्च हो जाते हैं। बता दें कि वीवो के अलावा ड्रीम 11, बायजूस, फोनपे, जस्ट डायल स्टार स्पोर्ट्स के साथ आईपीएल के सह प्रायोजक हैं। हर सह प्रायोजक को 115-1120 करोड़ रुपए आईपीएल के साथ जुड़ने के लिए खर्च करने होते हैं। हालांकि वीवो ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ करार का अभी तक कोई ऐलान नहीं किया है।
गौरतलब है कि आईपीएल का पहला मैच 9 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला जाएगा। इस बार आईपीएल में किसी भी टीम को होम ग्राउंड पर मैच खेलने का मौका नहीं मिलेगा। अहम बात यह है कि कोरोना महामारी के बीच आईपीएल का आयोजन किया जा रहा है,लिहाजा मैच के दौरान दर्शकों को मैदान में आने की अनुमति नहीं होगी। आईपीएल का फाइनल मुकाबला 30 मई को खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
