दिल्ली कैपिटल्स की हार के बाद पूर्व क्रिकेटर ने ऋषभ पंत से पूछा, आखिर ये क्यों किया
मुंबई। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में जिस तरह से दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा उसके बाद दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत सवालों के घेरे में हैं। मैच में बतौर कप्तान उनके फैसलों पर सवाल खड़े होने लगे हैं। दरअसल ऋषप पंत ने मैच में रविचंद्रन अश्विन से उनके 4 ओवर पूरे नहीं कराए। दिलचस्प बात यह है कि अश्विन ने मैच में 3 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ 14 रन खर्च किए उनके ओवर में एक भी बाउंड्री नहीं लगी। बावजूद इसके इसके पंत ने अश्विन से उनका 4 ओवर का कोटा पूरा नहीं कराया। पंत के इस फैसले पर सवाल खड़ा करते हुए पूर्व क्रिकेटर आशीष नेहरा ने उनकी कप्तानी पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। मैच में जबरदस्त बढ़त बनाने के बाद भी दिल्ली की टीम को हार का सामना करना पड़ा और राजस्थान की टीम ने आईपीएल के इस सीजन की पहली जीत दर्ज की।

स्टॉयनिस के ओवर से बदला गेम
ऋषभ पंत ने अश्विन की जगह मार्कस स्टॉयनिस से गेंदबाजी कराई और स्टॉयनिस मैच में काफी महंगे साबित हुए। स्टॉयनिस के 13वे ओवर में 15 रन आए और डेविड मिलर ने उनके ओवर में एक के बाद एक लगातार तीन चौके जड़ दिए। इस ओवर के चलते राजस्थान रॉयल्स ने मैच में अपनी लय पकड़ी और बावजूद इसके कि राजस्थान की टीम ने 10 ओवर के भीतर अपने आधे बल्लेबाज गंवा दिए, अंत में राजस्थान की टीम ने 3 विकेट से जीत दर्ज की। मैच के बाद आशीष नेहरा ने कहा कि अश्विन के चार ओवर पूरा नहीं कराने के अलाव कई और वजहे हैं जिसके चलते दिल्ली की टीम को मैच में हार का सामना करना पड़ा।

बाए हाथ के गेंदबाज के सामने अश्विन को मिलनी चाहिए थी गेंद
आशीष नेहरा ने कहा कि रविचंद्रन अश्विन ने सिर्फ तीन ओवर गेंदबाजी की। राजस्थान के सामने जीत के लिए सिर्फ 148 रन का लक्ष्य था, मैच में राजस्थान रॉयल्स ने शीर्ष 5 बल्लेबाज जल्दी गंवा दिए थे और दो बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मिलर और राहुल तेवतिया बल्लेबाजी ककर रहे थे ऐसे में रविचंद्रन अश्विन से गेंदबाजी कराई जा सकती थी। जब तेवतिया आउट हुए तो मिलर और मोरिस क्रीज पर थे, तो भी आपके पास अश्विन को गेंद थमाने का मौका था। राजस्थान की टीम के 6 विकेट गिर चुके थे, ऐसे में अगर अश्विन ने एक विकेट और ले लिया होता तो दिल्ली ने मैच जीत लिया होता।

चार ओवर पूर कराने चाहिए थे
नेहरा ने कहा कि अगर क्रीज पर दाए हाथ के बल्लेबाज संजू सैमसन, रेयान पराग होते तो और पंत ने अश्विन के अलावा किसी को गेंद दी होती तो मुझे कोई दिक्कत नहीं थी। लेकिन जब क्रीज पर बाए हाथ के बल्लेबाज डेविड मिलर, राहुल तेवतिया थे। लिहाजा ऐसी स्थिति में गेंद को स्टॉयनिस की जगह अश्विन को देनी चाहिए थी, अगर मैं होता तो मैंने अश्विन को गेंद दी होती। मुझे लगता है कि स्टॉयनिस को गेंद देने से पहले अश्विन के चार ओवर पूरे कराने चाहिए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
