बीसीए ने सचिन को सम्मानित किया
वडोदरा 11 अक्टूबर.वार्ता. बडौदा क्रिकेट संघ.बीसीए. ने आज यहां आस्ट्रेलिया के खिलाफ् पांचवां एकदिवसीय मैच शुरू होने से पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को अपने चार सौवें एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में उतरने पर सम्मानित किया
बीसीए के अध्यक्ष चिरायु अमीन मैच के पहले आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में सचिन को सम्मान स्वरूप चांदी की एक पट्टिका भेंट की 1 गौरतलब है कि सचिन 400 वां वनडे खेलने वाले केवल दूसरे खिलाडी हैं 1 इससे पहले श्रीलंका के सनत जयसूर्या इंग्लैंड के खिलाफ 400 वनडे खेलने का करिश्मा कर चुके हैं
उधर दक्षिण अफ्रीका में खेले गए पहले 20..20 क्रिकेट विश्वकप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले इरफान और यूसुफ पठान बंधुओं को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया 1 दोनों भाईयों को बीसीए ने इनाम स्वरूप 11..11 लाख रुपये का चेक प्रदान किया
सत्यकाम पार्थिव मनोरंजन 1207 वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications