Tokyo Olympics: जब हार के बाद कोच ने लाइव इंटरव्यू के दौरान खिलाड़ी को किया प्रपोज
टोक्यो, 27 जुलाई। जापान के टोक्यो शहर में चल रहे ओलंपिक खेलों में एक प्रेम कहानी चर्चा का केंद्र बन गई है। दरअसल अर्जेंटीना की खिलाड़ी मारिया बेलेन पेरेज मॉरिस को सोमवार को वूमेंस इवेंट में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन बावजूद इसके उनके चेहरे पर मुस्कान थी। हुआ ये कि मारिया के कोच लुकस गलर्मो सोसीडो ने मारिया की हार के बाद उनसे लाइव इंटरव्यू के दौरान प्रेम का इजहार किया और उन्हे प्रपोज कर दिया। गौर करने वाली बात है कि मारिया लूकस 17 साल से एक दूसरे को जानते हैं और रिलेशनशिप में हैं।
लाइव इंटरव्यू के दौरान प्रपोज किया
तलवारबाज मारिया हार के बाद निराश थी और अपनी हार की वजहों पर इंटरव्यू के दौरान बात कर रही थीं और समीक्षा कर रही थीं कि आखिर उन्हें क्यों इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। तभी इंटरव्यू के दौरान सोसीडो आए और कैमरे के सामने उन्हें प्रपोज कर दिया। सोसीडो के हाथ में एक पत्र था, जिसमे लिखा था,क्या तुम मुझसे शादी करोगी, प्लीज। जिसके बाद खुशी से मारिया खुशी से चीखने लगीं।
सबकुछ भूल गईं मारिया
मारिया ने कहा कि मुझे इंटरव्यूवर ने कहा कि पीछे पलटिए, सोसीडो के हाथ में पत्र था, मैं सबकुछ भूल गई। मुझे ऐसा लग रहा था, हे भगवान, हम बहुत खुश हैं, हम काफी अच्छे पार्टनर हैं। निसंदेह हम लड़ते हैं, लेकिन हम एक दूसरे के साथ समय को इन्ज्वॉय करते हैं। हम इस पल का भी जश्न मनाएंगे। वहीं सोसीडो ने कहा कि मैं उसे बहुत प्यार करता हूं, जब वह मैच हार गई तो वह बहुत दुखी थी, इसलिए शायद यह प्रपोजल उसका मूड बदल दे। मैंने उसी समय कागज पर यह प्रपोजल लिखा। अगर वो जीत गई होती तो मैं प्रपोज करने के लिए इंतजार करता।
एक दूसरे से 17 साल से अफेयर
बता दें कि मारिया और सोसीडो तलवारबाजी के दौरान ही एक दूसरे से मिले थे। सोसीडो भी अर्जेंटीना के खिलाड़ी थे और उन्होंने अर्जेंटीन की ओर से भी खेला है, इसके बाद वह कोचिंग में आए। सोसीडो ने मारिया को कोचिंग दी और जिसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। गौर करने वाली बात है कि मारिया हंग्री की एना मार्टन के खिलाफ मैच में हार गई थीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
