Tokyo Olympics: आर्चरी में निराशा, प्री-क्वार्टरफाइनल में अतुन दास को मिली हार
टोक्यो: आर्चरी में 30 जुलाई को दीपिका कुमारी के क्वार्टरफाइनल में बाहर होने के बाद भारत की सभी उम्मीदें अब अतनु दास पर टिकी थी। अतनु ने जिस तरह से कोरियाई तीरंदाज को हराया था उसके बाद उनसे उम्मीदें काफी बढ़ गई थी। अतनु का मुकाबला 31 जुलाई की सुबह जापान के ताकाहारु फुरुकावा से हुआ। अतनु मैच को काफी डीप तक ले गए लेकिन भारत को जीत नहीं दिला सके। इसके साथ ही तीरंदाजी में यह चुनौती भी समाप्त हो गई।
अतनु ने पहला सेट गंवाने के बाद निश्चित तौर पर फिर से वापसी करने का जज्बा कायम रखा। उन्होंने 5वें सेट तक यह मैच लड़ा पर अंत में भारत को यहां पर जापान के हाथों 4-6 से हार का सामना करना पड़ा।
मैच का हाल कुछ ऐसा रहा-
अतनु दास का पहला तीर 9 अंक पर लगा और जापान का जवाब भी 9 के ही साथ आया। दूसरा और तीसरा तीर 8 ही अंक ले पाया और पहला सेट ताकाहारु फुरुकावा के नाम रहा।
राउंड दो में अतनु दास ने 10 से शुरुआत की, जापान ने 9 बटोरे। दूसरा तीर भारत को 9 लेकर आया और जापान ने भी 9 किए। तीसरा तीर फिर से 9 पर आया और जापान ने 10 मारकर 1-1 अंक आपस में बांट लिया।
तीसरा सेट अतनु दास ने जीता, उन्होंने गजब की वापसी की और 10, 10 और 8 का स्कोर करते हुए 28 अंक लिए जिसके जवाब में ताकाहारु फुरुकावा ने 27 का स्कोर किया। स्कोर 3-3 से बराबर हो गया।
चौथे सेट में 9 अंक अतनु ने पहले ही तीर से बटोर लिए। जापान ने जवाब 9 से दिया। भारत का दूसरा तीर पूरे 10 अंक पर लगा। तीसरे तीर ने 9 अंक लिए और जापानी तीरंदाज ने भी इतने ही अंक हासिल करते हुए सेट बराबर कर दिया। एक बार फिर से अंक बांटने पड़े। स्कोर 4-4 हो गया और मैच 5वें सेट में चला गया।
आखिरकार कांटे के मुकाबले में अतनु को हार का सामना करना पड़ा क्योंकि अंतिम सेट में उन्होंने 9, 8, 9 का स्कोर किया और जापानी आर्चर ने 9, 10 और 8 का स्कोर करके अतनु का क्वार्टरफाइनल में मात दे दी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
