हार के बाद बोले कप्तान धोनी, एक कैच छोड़ना पड़ा भारी, टीम को दिया ये संदेश
नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 219 रन का लक्ष्य खड़ा किया था लेकिन बावजूद इसके चेन्नई की टीम इस लक्ष्य को बचा नहीं सकी और मुंबई इंडियंस की टीम ने इस मैच को 4 विकेट से जीत लिया। मैच में जिस तरह से कायरोन पोलार्ड ने 34 गेंद पर 87 रन की पारी खेलकर मैच को एकतरफा कर दिया और मुंबई इंडियंस को मैच मेंजीत दिलाई। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स इस मैच में काफी मजबूत स्थिति में थी, लेकिन जिस तरह से पोलार्ड का कैच अहम मौके पर फाफ डूप्लेसिस ने छोड़ा वह टीम को महंगा पड़ा। मैच में हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा फील्डिंग पर सवाल खड़ा किया।

हमारा आत्मविश्वास कम नहीं होगा
महेंद्र सिंह धोनी ने मैच में हार के बाद कहा, मुझे लगता है कि यह विकेट काफी जबरदस्त थी और मुझे लगता है कि दोनों टीमों के बीच एक बड़ा अंतर यह था कि दोनों ने अपनी योजनाओं को किस तरह से लागू किया। मैं गेंदबाजों पर बहुत सख्त नीहं होना चाहता हूं लेकिन कैच पकड़ने से मदद जरूर मिलती है। हमने अहम मौको पर कैच छोड़े, हालांकि जब आप अंक तालिका में टॉप पर होते हैं तो इसका आपको ज्यादा नुकसान नहीं होता है। धोनी ने कहा कि हार के बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का आत्मविश्वास कम नहीं होगा लेकिन खिलाड़ियों के लिए यह जरूरी है कि वह अपनी योजनाओं को जमीन पर उतारने की कोशिश करें। हम लक्ष्य के बहुत करीब थे लेकिन जब अच्छे बल्लेबाज पिटाई करते हैं तो योजनाओं को लागू करना बहुत जरूरी है। अगर आप आखिरी ओवर में दो छक्के नहीं खाते हैं तो मैच जीत सकते हैं। यह चोट पहुंचाता है लेकिन आत्मविश्वास जरूर ऊपर जाएगा।

भारी पड़ा डूप्लेसिस को कैच छोड़ना
बता दें कि पोलार्ड ने जबरदस्त बल्लेबाजी के दम पर अकेले टीम को मैच में जीत दिला दी। छोटे मैदान पर बल्लेबाजी को मदद करने वाली पिच ने पोलार्ड को काफी मदद दी। वह मजे में बाउंड्री लगा रहे थे। उन्होंने 17 गेंद पर अर्धशतक लगाया और अकेले ही अपनी टीम को मैच में जीत दिलाई। 17वें ओवर में सैम करन ने बेहतरीन गेंदबाजी की। लुंगी एंगिडी फुल टॉस गेंद डालते रहे। लेकिन निर्णायक मौके पर फाफ डूप्लेसिस ने पोलार्ड का कैच 18वे ओवर में 68 रन के स्कोर पर छोड़ दिया और पोलार्ड ने यह सुनिश्चित किया कि वह चेन्नई के हाथ से मैच खीच लें। मुंबई की टीम को आखिरी के 7 ओवर में 105 रन की दरकार थी, लेकिन पोलार्ड ने इस मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी करके जीत दर्ज की।

प्वाइंट टेबल पर टॉप पर चेन्नई सुपर किंग्स
गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में हार के बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर है। 7 मैच में से 5 मैच जीतने के बाद चेन्नई की टीम के कुल अंक 10 हैं और चेन्नई की टीम का नेट रन रेट भी सबसे ज्यादा है। वहीं इस मैच में जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम अंक तालिका में चौथे पायदान पर पहुंच गई है। 7 मैच में से मुंबई ने 4 मैच में जीत दर्ज की है जबकि 3 मैच में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। बहरहाल पिछले आईपीएल सीजन में चेन्नई की टीम प्लेऑफ के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाई थी लेकिन इस सीजन में जिस तरह से टीम ने प्रदर्शन किया है उसने जाहिर कर दिया है कि आखिर क्यों वह आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ टीम में से एक है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
