IPL 2021 की नीलामी से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने रिलीज किये 5 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
IPL Auction 2021 Kolkata knight Riders Released 5 players ahead of Season 14 full list of retained and released players: नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भाग लेने वाली सभी टीमों को आज (20 जनवरी) टी20 लीग के अगले सीजन में रिटेन और रिलीज किये जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपने का आखिरी दिन था, जिसको देखते हुए सभी टीमों ने बुधवार को बीसीसीआई (BCCI) के हाथ में यह लिस्ट सुपुर्द की। इस दौरान जहां आरसीबी, किंग्स इलेवन पंजाब और केकेआर की टीम ने सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को रिलीज करने का काम किया तो वहीं पर सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम उन कुछ टीमों में शामिल रही जिन्होंने सबसे कम खिलाड़ियों को रिलीज किया।
सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम ने 5 खिलाड़ियों को रिलीज करने का काम किया है जिसके बाद अब उसकी टीम में 2 विदेशी और 3 भारतीय खिलाड़ियों की जगह खाली है। इतना ही नहीं सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) जिन 5 खिलाड़ियों को अपनी टीम से रिलीज किया है उनमें से एक भी खिलाड़ी ने पिछले सीजन कोई मैच नहीं खेला था।
और पढ़ें: घर बैठे आप भी कमा सकते हैं अरबों रूपए, अपनाए ये तरीका
सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम ने विदेशी खिलाड़ियों में बिली स्टेनलेक, फैबियन एलन और भारतीय खिलाड़ियों में संजय यादव, बी संदीप और पृथ्वीराज यार्रा को रिलीज किया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले सीजन भुवनेशवर कुमार के चोटिल होने के बाद पृथ्वीराज यार्रा को हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम ने अपने साथ जोड़ा था लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया था। वहीं संजय यादव और बी संदीप को टीम ने न ही खेलने का मौका दिया और न ही उन्हें आगे टीम के साथ जोड़े रखने की मियाद को बढ़ाया।
और पढ़ें: IPL 2021 की नीलामी से पहले मुंबई ने छोड़ा लसिथ मलिंगा का साथ, 7 खिलाड़ी रिलीज
सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की ओर से आईपीएल 2021 के लिये रिटेन किये खिलाड़ी: डेविड वॉर्नर, अभिषेक शर्मा, बासिल थंपी, भुवनेश्वर कुमार, जॉनी बेयरस्टो, केन विलियमसन, मनीष पांडे, मोहम्मद नबी, राशिद खान, संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम, श्रीवत्स गोस्वामी, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, टी नटराजन, विजय शंकर, ऋद्धिमान साहा, अब्दुल समद, मिचेल मार्श, जेसन होल्डर, प्रियम गर्ग और विराट सिंह।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
