श्रेयस अय्यर के जल्द ठीक होने की BCCI ने की कामना, बबल से बाहर जाएंगे
नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान चोटिल हुए श्रेयस अय्यर की वापसी की उम्मीद पूरी तरह से खत्म हो गई है। बीसीसीआई ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि श्रेयस अय्यर बाकी के दो वनडे मैच नहीं खेलेंगे और वह बायो बबल से बाहर जाएंगे्। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले बीसीसीआई के मीडिया मैनेजर ने इस बात की जानकारी दी। साथ ही बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। हमे पूरा विश्वास है कि आप जल्द ही और मजबूती के साथ टीम में वापसी करेंगे।
बता दें कि इससे पहले श्रेयस अय्यर ने ट्विटर पर एक ट्वीट के जरिए अपने फैंस के लिए खास संदेश लिखा और कहा कि वह जल्द ही मजबूती के साथ वापसी करेंगे। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के सह मालिक पार्थ जिंदल ने श्रेयस अय्यर के चोटिल होने पर दुख जाहिर करते हुए उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, मजबूत बने रहें कप्तान, उम्मीद है आप जल्द ठीक होंगे। हमे पूरा विश्वास है आप और भी मजबूती के साथ वापसी करेंगे। भारत को टी-20 वर्ल्ड कप में आपकी जरूरत है।
रिपोर्ट के अनुसार श्रेयस अय्यर अगले चार महीने तक क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। पहले वनडे मैच के दौरान इंग्लैंड की पारी के 8वें ओवर के दौरान फील्डिंग के दौरान गेंद को रोकने के लिए डाइव लगाया और बुरी तरह से चोटिल हो गए। उनके कॉलर बोन में चोट लग गई है। अय्यर को ऑपरेशन कराना होगा, जिसकी वजह से वो ना सिर्फ इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज, आईपीएल बल्कि लंकाशायर की ओर से भी नहीं खेल पाएंगे। आईपीएल में श्रेयस अय्यर की जगह दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऋषभ पंत, आर अश्विन या फिर स्टीव स्मिथ कर सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
