कैटी लेडेकी ने रचा इतिहास, 6 इंडिविजुअल गोल्ड हासिल करने वाली पहली महिला स्विमर बनी

टोक्यो: संयुक्त राज्य अमेरिका की कैटी लेडेकी ने शनिवार को टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की 800 मीटर फ्रीस्टाइल स्विमिंग में स्वर्ण पदक जीता। जबकि ऑस्ट्रेलिया ने अविश्वसनीय तौर पर सातवां खिताब जीता।

महिलाओं की 800 मीटर स्पर्धा में ऑस्ट्रेलिया की एरियन टिटमस को सिल्वर और इटली की सिमोना क्वादरेला को ब्रॉन्ज मेडल मिला।

वैसे तो संयुक्त राज्य अमेरिका ने काफी गोल्ड जीत लिए हैं लेकिन तैराकी में उनको रुतबे के हिसाब से प्रदर्शन नहीं हो सका क्योंकि यू.एस. तैराक टीम ने भले ही आठ गोल्ड झटके हों लेकिन यह रियो के मुकाबले आधे हैं। हालांकि उनके सबसे बड़े नामों के प्रदर्शन ने उन्हें पूल में अंतिम दिन पर जश्न मनाने का कारण दे दिया।

ऑस्ट्रेलिया की एरियन टिटमस से अपना 200 मीटर और 400 मीटर खिताब हारने के बाद, लेडेकी ने 1,500 मीटर जीतकर अपने टोक्यो अभियान को पटरी पर ला दिया था और शनिवार को 800 मीटर में को जीतने के साथ छह व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाली पहली महिला तैराक बनीं।

शुरू से ही कंट्रोल लेते हुए, लेडेकी ने टिटमस पर 500 के अंक से अपनी बढ़त बढ़ा दी और अपने ऑस्ट्रेलियाई प्रतिद्वंद्वी से एक सेकंड से अधिक के अंतर पर होम वापसी की। उन्होंने लगातार तीसरे गेम में इवेंट को जीता जो अमेरिका के लिए एक और पहली बार हासिल की गई उपलब्धि है।

लेडेकी ने कहा, "उसने इसे कठिन बना दिया और इसलिए दौड़ में बहुत मजा आया। मैंने सिर्फ अपने आप पर भरोसा किया कि मैं इसे बाहर निकाल सकती हूं और जिस तरह से मुझे जरूरत हो तैर ​​सकती हूं।"

इसके अलावा सेलेब ड्रेसेल ने टोक्यो में अपना तीसरा स्वर्ण पदक जीतने के लिए एक नया 100 मीटर बटरफ्लाई विश्व रिकॉर्ड बनाया। दो बार के विश्व चैंपियन ड्रेसेल को हराना हमेशा कठिन था, और 49.45 सेकंड का समय निकालते हुए 2019 में अपने ही पिछले विश्व-सर्वश्रेष्ठ 49.50 सेट को तोड़ दिया।

Story first published: Saturday, July 31, 2021, 14:40 [IST]
Other articles published on Jul 31, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+