For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

कविता देवी ने रचा इतिहास, बनी WWE में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला, 2016 में जीता था पावर लिफ्टर का गोल्ड मेडल

वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट में अब महिला विंग में भारत की खिलाड़ी को जगह मिली है। डबल्यूडबल्यूई ने भारत की पहली महिला रेसलर को अपने इतिहास में पहली बार शामिल किया है। कविता देवी जोकि मे यंग क्लासिक टूर्नामेंट का हिस्सा थीं, उन्होंने डबल्यूडबल्यूई में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है।

नई दिल्ली। वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट में अब महिला विंग में भारत की खिलाड़ी को जगह मिली है। डबल्यूडबल्यूई ने भारत की पहली महिला रेसलर को अपने इतिहास में पहली बार शामिल किया है। कविता देवी जोकि मे यंग क्लासिक टूर्नामेंट का हिस्सा थीं, उन्होंने डबल्यूडबल्यूई में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है। कविता देवी को डबल्यूडबल्यूई में शामिल किए जाने की घोषणा खुद डबल्यूडबल्यूई चैंपियन जिंदर महल ने की, उन्होंने इस बात की घोषणा दिल्ली में अपने दौरे के दौरान की। कविता देवी ने साउथ एशियन गेम्स 2016 में पावर लिफ्टर के तौर गोल्ड मेडल जीता था।



हाई स्कूल में कविता देवी स्कूल में कबड्डी खिलाड़ी थी, उन्होंने खली से रिंग के दांवपेंच सीखें। माना जा रहा है कि वजह जल्द ही डबल्यूडबल्यूई पर्फोरेंस सेटर ओर्लांडो, फ्लोरिडा में अगले वर्ष जनवरी माह से ट्रेनिंग शुरू करेंगी। कविता देवी ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है कि भारत की ओर से डबल्यूडबल्यूई में वह पहली महिला रेसलर हैं जिन्हें वहां जगह मिली है। मे यंग क्लासिक टूर्नामेंट में मुझे कई शीर्ष खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करने का मौका मिला।अब मैं भारत की ओर से डबल्यूडबल्यूई में चैंपियन बनना चाहती हूं।

वहीं कविता देवी के बार में महल का कहना है कि मैं काफी गर्व महसूस कर रहा हूं और उनका डबल्यूडबल्यूई में स्वागत करता हूं, जहां उनके पास मौका है कि वह डबल्यूडबल्यू में भारत की ओर से चैंपियन बन सकती हैं। इसके अलावा डबल्यूडबल्यूई ने दुबई में जॉर्डन की शादिया बेइसो को भी जगह दी है, जोकि मिडल इस्ट देश में पहली महिला हैं जिन्हें डबल्यूडबल्यूई में जगह मिली है। इस मौके पर डबल्यूडबल्यूई के उपाध्यक्ष ट्रिपल एच ने कहा कि कविता और शादिया को शामिल करके हमने डबल्यूडबल्यूई को मजबूत करने की कोशिश की है, इसके जरिए हम दुनियाभर में प्रशंसकों को इस खेल के प्रति रूचि को बढ़ते हुए देखना चाहते हैं और हर किसी को मौका देना चाहते हैं। हमे पूरा भरोसा है कि कविता और शादिया आने वाली पीढ़ि को प्रेरित करेंगी।

इसे भी पढ़ें- फुटबॉल मैच में 'विराट सेना' के सामने छूटे रणबीर कपूर के पसीने, मैदान पर दिखा कोहली का भांगड़ा

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:04 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+