For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

इतनी खूबसूरत है ये वॉलीबॉल खिलाड़ी कि खेलना हुआ मुहाल

नई दिल्ली। किसी खिलाड़ी का खेल नहीं, बल्कि खूबसूरती की दुनिया कायल हो जाए, तो आप क्या कहेंगे।

कजाखस्तान की 18 वर्षीया सबीना अलतिनबेकोवा इन दिनों सुर्खियों में है। यूं तो सबीना वॉलीबॉल खिलाड़ी हैं लेकिन चर्चा में उनका खेल के नहीं बल्कि उनकी खूबसूरती है। सबीना कजाखस्तान की अंडर-19 वॉलीबॉल टीम की सदस्य हैं।

लोगों की बीच उनकी दिवानगी का सबब यह है कि ट्विटर और फेसबुक पर उनके फॉलोअरर्स की लिस्ट बहुत तेजी से बढ़ रही है। वह सोशल मीडिया की स्टार बन गई हैं।

पिछले हफ्ते सबीना ने ताइपेई में हुए एक वॉलीबॉल टूर्नामेंट में कजाखस्तान की जूनियर टीम का प्रतिनिधित्व किया था। जब वे कोर्ट में खेलने उतरी तो वहां बैठे सभी लोग इस 6 फुट लंबी खिलाड़ी की खूबसूरती ही निहारते रह गए।

यहां तक की ट्विटर पर उनके लिए क्यूट टू प्ले वॉलीबॉल नाम से पेज बनाया गया है। जो इन दिनों काफी वाइरल हो गया है। सबीना जहां भी जाती है वहां उनके खेल से ज्यादा उनकी खूबसूरती चर्चा का विषय बन जाती है।

वहीं, सबीना का कहना है कि वॉलीबॉल खेलना मेरा प्यार है, जिसे मैं छोड़ नहीं सकतीं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि वह अपना ध्यान सिर्फ वॉलीबॉल पर लगाना चाहती हैं। लेकिन उन्हें पब्लिसिटी ने घेर लिया है।

इस बात से सबीना के कोच भी मुश्किल में पड़ गए हैं। उनका कहना है कि ऐसे काम करना नामुमकिन है। वहीं, कई खिलाड़ी भी इस बात की शिकायत करने लगे हैं कि लोग खेल देखने में दिलचस्पी नहीं लेते, बल्कि सिर्फ सबीना की खूबसूरती देखी जा रही है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:02 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+