महीनों बाद चला ऋषभ पंत का बल्ला, 6 छक्के लगाकर खेली धमाकेदार पारी
नई दिल्ली। टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले काफी समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं। यही वजह है कि वे टीम में पिछले काफी समय में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पा रहे हैं। लेकिन इस बार उन्होंने फॉर्म में लौटने की कोई कसर बांकी नहीं छोड़ी और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सभी को चौका दिया।
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने रणजी ट्रॉफी के राउंड 6 में दिल्ली की ओर से खेलते हुए महाराष्ट्र के खिलाफ 99 रनों की पारी खेली। हालांकि पंत नर्वस 90 का शिकार हुए लेकिन इस बीच उन्होंने ताबड़तोड़ 110 गेंदों में 8 चौके और 6 छक्के जड़ दिए। इस दौरान पंत काफी शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आए।
बता दें कि ऋषभ पंत को पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का उत्तराधिकारी माना जाता है। लेकिन पंत का बल्ला इस रणजी सीजन में अबतक खामोश चल रहा था। पंत पिछले 11 मैचों में एक भी शतक व एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए थे। आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से पंत ने कई मैच जितााऊ पारियां खेली हैं। टीम इंडिया के लिए दो टी20 मैच खेल चुके पंत ने आखिरी बार इसी साल जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खेला था।
हालांकि एक तरफ पंत भले ही शतक बनाने से चूक गए हों लेकिन दूसरे छोर से नितीश राणा शतक बनाकर खेल रहे हैं। पंत और राणा की अच्छी पारियों की बदौलत दिल्ली ने खबर लिखे जाने तक 4 विकेट पर 248 रनों रन बना लिए थे। हालांकि एक बार फिर से दिग्गज क्रिकेटर गौतम गंभीर का फ्लॉप प्रदर्शन देखने को मिला। गंभीर गंभीर मात्र एक रन बनाकर आउट हुए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
