जसप्रीत बुमराह को लेकर ब्रायन लारा ने दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी सटीक गेंदबाजी और अछूक यॉर्कर की बदौलत बल्लेबाजों को काफी परेशान किया, यही वजह है कि वह इस सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। बुमराह की गेंदबाजी के क्रिकेट जगत के दिग्गज भी मुरीद हैं। वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा भी बुमराह की गेंदबाजी के बड़े प्रसंशक हैं।
जसप्रीत बुमराह को लेकर ब्रायन लारा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर हमारे जमाने में जसप्रीत बुमराह होते तो वह उनका सामना करना कतई पसंद नहीं करते। एक इंटरव्यू के दौरान लारा ने कहा कि मैं जसप्रीत बुमराह का सामना करना कतई नहीं चुनूंगा। मैं कपिल देव, जवागल श्रीनाथ, मनोज प्रभाकर के सामने ही खेलना पसंद करूंगा। जिस तरह से लारा ने बुमराह के सामने खेलने से इनकार किया, उससे साफ है कि बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से लारा को कितना प्रभावित किया है।
बता दें कि जसप्रीत बुमराह आईपीएल के इस सीजन में बुमराह 27 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। बुमराह ने अभी तक इस सीजन में कुल 14 मैच खेले हैं और इस दौरान 13.92 के औसत और 6.71 की इकोनॉमी से विकेट लिए हैं। इस दौरान दो बार वह 4 से अधिक विकेट ले चुके हैं। बुमराह के बाद आईपीएल के इस सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में दिल्ली कैपिटल्स के कैगिसो रबाडा हैं, उन्होंने 15 मैचों में 25 विकेट झटके हैं। वहीं तीसरे नंबर पर ट्रेंट बोल्ट 14 मैचों में 22 विकेट लिए हैं। गौरतलब है कि आईपीएल के प्लेऑफ में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को हराकर पहले ही आईपीएल के फाइनल में जगह बना ली है। आज दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अहम मुकाबला है, आज जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी और उसका मुंबई इंडियंस से सामना होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
