IPL 2021 : जडेजा की खतरनाक फील्डिंग ने जीता दिल, टूटा धोनी का रिकाॅर्ड
मुंबई। रविंद्र जडेजा अगर बाउंड्री के करीब से खड़े होकर थ्रो फेंके तो बल्लेबाज का मुश्किल में पड़ना साै प्रतिशत रहता है। जडेजा की चीते सी फुर्ती से कई बार फैंस को गजब कैच व रन आउट देखने को मिले हैं। वहीं आईपीएल 2021 के 8वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम भी जडेजा की खतरनाक फील्डिंग देखने को मिली है। जडेजा ने अपनी लाजवाब फील्डिंग से एक बार फिर हर किसी का दिल जीत लिया है, जिसने क्रिस गेल को भी हैरान किया।
दरअसल, 5वें ओवर की दूसरी गेंद पर जडेजा ने अविश्वसनीय कैच लपकते हुए पंजाब के विस्फोट बल्लेबाज क्रिस गेल को चलता किया। जडेजा ने क्रिस गेल का प्वॉइंट की दिशा में शानदार डाइव लगाकर कैच पकड़ा। इस कैच को देखने के बाद ना सिर्फ सीएसके खिलाड़ी बल्कि गेल भी हैरान रह गए। गेल 10 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए।
जडेजा का कैच देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
जडेजा ने सिर्फ इस कैच से ही नहीं, बल्कि इससे पहले एक रन आउट के जरिए भी सुर्खियां बटोर ली। अद्भुत कैच लपकने से पहले जडेजा ने खतरनाक रन आउट के जरिए कप्तान केएल राहुल को चलता किया। जडेजा ने तीसरे ओवर की 5वीं गेंद पर केएल राहुल को रन आउट किया। गेल शाॅट खेलने के बाद एक रन चुराना चाहते थे, लेकिन 30 गज के घेरे में तैनात जडेजा के सामने उनका फैसला गलत हो गया। जडेजा ने सीधा निशाना स्टंप पर लगाया और राहुल को बाहर का रास्ता दिखाया। राहुल 7 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए।
जडेजा द्वारा शानदार रन आउट का वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
बता दें कि इस रन आउट के साथ जडेजा ने धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़ा है। यह आईपीएल में जडेजा का 22वां रन आउट था। इसी के साथ जडेजा आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन आउट करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड धोनी के नाम था जिन्होंने आईपीएल में 21 बल्लेबाजों को रन आउट किया है। बता दें कि जडेजा ने दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल होने के बाद आईपीएल के जरिए क्रिकेट के मैदान पर वापसी की है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जडेजा उंगूठे में चोट खा बैठे थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications