IND vs AUS : अगर भारत को जीतना है आखिरी वनडे, तो करने होंगे 3 बदलाव
नई दिल्ली। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया दाैरे की शुरूआत बेहद खराब की है। टीम ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में शुरूआती दो मुकाबले बुरी तरह से गंवाए हैं। रविवार हुए मैच में कंगारू बल्लेबाजों ने 4 विकेट खोकर 389 रन बना दिए। जवाब में भारतीय टीम 51 रन से मैच हार गई। अब आखिरी मैच कैनबेरा में खेला जाएगा जहां टीम को क्लीन स्वीप होने से बचना है। ऐसे में टीम को अगर जीत हासिल करनी है तो तीन बदलाव करना अहम हैं।
1. टी नटराजन को दी जाए जगह
तेज गेंदबाज नवदीप सैनी दोनों मैचों में फ्लाॅप साबित हुए हैं। पहले मैच में उन्होंने एक विकेट लिया लेकिन 10 ओवर में 83 रन लुटा दिए, जबकि दूसरे मैच में 7 ओवर में 70 रन लुटा बैठे। ऐसे में अब सैनी की जगह टी नटराजन को टीम में शामिल करना चाहिए। नटराजन ने आईपीएल में अपना कौशल दिखाया है और फैन्स ने भी उन्हें शामिल करने की मांग की है।
2. राहुल को भेजना होगा बताैर ओपनर
आईपीएल में केएल राहुल का बताैर ओपनर शानदार प्रदर्शन रहा, लेकिन यहां मैनेजमेंट ने उन्हें इस जगह के लिए नहीं आजमाया। कंगारूओं का दोनों मैचों में हावी रहना उनकी ओपनिंग जोड़ी भी थी जिन्होंने शतकीय साझेदारी की। लेकिन शिखर धवन व मयंक अग्रवाल ऐसा करने में नाकाम रहे। ऐसे में अब केएल राहुल को ओपनिंग भेजना होगा।
3. पांडे से होगा मध्यक्रम मजबूत
मनीष पांडे को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है तो मध्यक्रम मजबूत बन सकता है। उन्हें मयंक अग्रवाल की जगह शामिल करना चाहिए। मयंक ने पहले मैच में 22 तो दूसरे में 28 रन बनाए थे। टीम को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा है।पांडे मध्यक्रम में साझेदारी की जरूरत पड़ने पर पांडे काम आएँगे। मनीष पांडे के पास मयंक अग्रवाल की तुलना में अनुभव भी काफी ज्यादा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
