नई दिल्ली। दुनिया के महानतम मुक्केबाज के रूप में मशहूर मोहम्मद अली के निधन पर दुनिया उन्हें याद कर रही है। लेकिन केरल के खेल मंत्री ने मोहम्मद अली के बारे में ऐसा बयान दिया जिसे लेकर वह सोशल मीडिया पर जमकर निशाना बन रहे हैं।
केरल के खेल मंत्री ईपी जयराजन को जब एक स्थानीय न्यूज चैनल ने जब फोन किया तो उसे उम्मीद की जा रही थी कि वह मोहम्मद अली के बारे में कुछ यादगार बातें साझा करेंगे।
Keralites are lucky enough to have Jayarajan not as education minister,histories would have been re-written!! #ജയരാജൻ
— Arjun CM (@arjun_pdm) June 4, 2016
Congress - We have Pappu
— Binu Padmam (@bnutwt) June 4, 2016
AAP - We have Keju
CPIM - We have Jayarajan
#ജയരാജൻ
लेकिन न्यूज चैनल से बात करते वक्त मोहम्मद अली ने कहा कि मुझे अभी पता चला है कि मोहम्मद अली का अमेरिका में निधन हो गया है वह खेल की दुनिया में केरल की जानी मानी सख्शियत थे।
खेल मंत्री यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि मोहम्मद अली ने गोल्ड मेडल जीतकर केरल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलायी, ऐसे में केरल के खेल जगत के लिए ये बड़ा नुकसान है।
हालांकि खेल मंत्री के इस बयान के बाद न्यूज एंकर ने जयराजन को फोन लाइन से हटा दिया। लेकिन जिस तरह से खेल मंत्री ने इस तरह का बयान दिया है उसने उनके खेल के क्षेत्र में जानकारी पर सवाल खड़े कर दिये हैं।