For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

अर्जुन पदक विजेता अंजू बॉबी जार्ज से केरल के खेल मंत्री ने की अभद्रता

केरल। कॉमनवेल्थ पदक विजेता अंजू बॉबी जार्ज ने केरल के खेल मंत्री ईपी जयराजन पर शोषण का आरोप लगाया है। अंजू ने जयराजन पर उनका अपमान करने का आरोप लगाया गया है। अंजू ने केरल के खेल मंत्री की शिकायत मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन से भी की है। वह केरल खेल परिषद की अध्यक्ष भी हैं।

हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जान से पहले सुशील करेंगे कुश्ती संघ से बात

अंजू ने वर्ष 2003 में विश्व चैंपियनशिप में भी खिताब जीता था। अंजू ने कहा कि वह नवनियुक्त खेल मंत्री से मिलने के लिए खेल परिषद के उपाध्यक्ष से मिलने के लिए गयी थी। अंजू को पिछली यूडीएफ सरकार में खेल परिषद का अध्यक्ष बनाया गया था।

अंजू ने कहा कि हम खेल मंत्री से मिलने गये थे तो हमें लग रहा था कि वह हमसे खेल के बारे में बात करेंगे। लेकिन उन्होंने हमसे कहा कि आप सभी लोग पिछली सरकार में चुने गये हैं इसलिए आप सब दूसरी पार्टी के सदस्य हैं। आप लोग जो भी ट्रांसफर और नियुक्ति कर रहे हैं वह सभी गैरकानूनी है।

अंजू ने कहा कि खेल मंत्री ने हमारे बेंगलुरू के हवाई टिकट पर भी आपत्ति जतायी, जहां वह रहती हैं। उन्होंने कहा कि खेल मंत्री ने मुझे पकड़ा और कहा कि यह सब नियम के खिलाफ हैं। लंबी कूद की खिलाड़ी अंजू ने कहा कि पिछली सरकार ने उन्हें हवाई यात्रा का खर्च मुहैया कराया था। लेकिन जयराजन ने कहा कि यह सब भ्रष्टाचार है।

अंजू ने कहा कि उनके अलावा प्रीजा श्रीधरन, भारतीय हॉकी टीम के कप्तान श्रीजेश और केरल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष टीसी मैथ्यू भी इस परिषद के सदस्य हैं। वहीं जयराजन ने सभी आरोपों से किनारा किया है। उन्होंने कहा कि अंजू उनसे मिलने के बाद खुशी-खुशी वापस गयी थी।

वहीं उनपर लगे आरोपों के बारे जयराजन ने कहा कि उन्होंने किसी भी गलत भाषा का इस्तेमाल नहीं किया और ना ही किसी भी प्रकार का अभद्र व्यवहार किया। गौरतलब है कि जयराजन ने मोहम्मद अली के निधन के बाद उन्हें केरल का खिलाड़ी बताया था। उन्होंने एक टीवी चैनल को दिये इंटरव्यू में कहा कि अली ने केरल को विश्व दर्जा दिलाया था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:02 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+