विजय . मोंटगोमरी के सामने भारतीय चुनौती संभालेंगे जीव .ज्योति
गुडगांव .27 फरवरी . वार्ता .भारत में एक महीने के अंदर होने जा रहे दूसरे यूरोपियन टूर टूर्नामेंट 25 लाख डालर के जानी वाकर क्लासिक गोल्फ में विजय सिंह और कोलिन मोंटगोमरी जैसे धुरंधरों के सामने ज्योति रंधावा और जीव मिल्खा सिंह भारतीय चुनौती संभालेंगे 1 डीएलएफ गोल्फ एंड कंड्री क्लब में गुरुवार से शुरु हो रहे इस टूर्नामेंट में एशियाई चुनौती काफी मजबूत मानी जा रही है और सभी की निगाहें ज्योति रंधावा . जीव मिल्खा तथा नए गोल्फिंग सितारे एसएसपी चौरसिया पर रहेंगी
कोलकाता के कैडी से गोल्फर बने चौरसिया ने तीन सप्ताह पहले दिल्ली गोल्फ क्लब में सभी पूर्वानुमानों को ुठलाते हुए एमार एमजीएफ इंडियन मास्टर्स खिताब जीत कर एक करोड 60 लाख रुपये की पुरस्कार राशि पर कब्जा किया था
इंडियन मास्टर्स जीतने के बाद चौरसिया पर इस बार उम्मीदों का अधिक दबाव रहेगा 1उनके साथ ज्योति . जीव और अर्जुन अटवाल की भी सशक्त चुनौती रहेगी
राज . पार्थिव प्रेम .1642जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications