Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO : संजय मांजरेकर भी हैरान, महज 7 साल की बच्ची ने लगाया हेलिकॉप्टर शॉट

नई दिल्ली। हेलिकॉप्टर शॉट...ये महेंद्र सिंह धोनी द्वारा खोजा गया शाॅट है जिसे देखने के लिए फैंस अंतिम क्षणों तक इंतजार करते रहते हैं। धोनी जब हेलिकॉप्टर शाॅट लगाते हैं तो पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठता है। भला 2011 विश्व कप के फाइनल में धोनी के बल्ले से हेलिकॉप्टर शाॅट के साथ लगे छक्के को काैन भूल सकता है। धोनी के इस शाॅट को काॅपी करना आसान नहीं है, लेकिन एक 7 साल की बच्ची ने धड़ाधड़ हेलिकाॅप्टर शाॅट खेल सुर्खियां बटोर लीं।

कहां की है ये बच्ची

कहां की है ये बच्ची

ये बच्ची हरिया की है जिसका नाम परी शर्मा है। परी बिल्कुल धोनी की तरह हेलिकॉप्टर शॉट लगाती दिखीं जिसका वीडियो कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। आकाश ने जो वीडियो शेयर किया है, उसके बैकग्राउंड में वो खुद कमेंट्री करते सुनाई दे रहे हैं। इसमें वो कह रहे हैं कि शॉट का नाम, तो हेलिकॉप्टर है, लेकिन लड़की रॉकेट है। क्या बैक लिफ्ट है और शॉट में क्या ताकत है?

मांजरेकर भी हैरान

सिर्फ आकाश चोपड़ा ही नहीं, बल्कि संजय मांजरेकर भी हैरान दिखे। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि मैंने देखा कि कैसे हेलिकॉप्टर शॉट की प्रैक्टिस की जाती है। धोनी ने विकेट के बिल्कुल करीब गेंद पकड़ने के हुनर के साथ ही बल्लेबाजी की अलग तरह की तकनीक को फेमस किया है, जो उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए अच्छा ऑप्शन है।

धोनी ने कोच से सीखा था शाॅट

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी को यह हेलिकॉप्टर शॉट उनके बचपन के करीबी दोस्त संतोष लाल ने सिखाया था जो कि खुद भी बहुत अच्छे से इस शॉट को खेलते थे। इस बात का जिक्र धोनी की फिल्म 'धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' में भी किया गया है।

Story first published: Thursday, August 13, 2020, 17:25 [IST]
Other articles published on Aug 13, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+