हिमाचल में खेल अकादमी खोलेंगे खली

By Staff
शिमला। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ के अध्यक्ष व सांसद अनुराग ठाकुर ने दलीप सिंह राणा 'ग्रेट खली' से आग्रह किया है कि वे हिमाचल प्रदेश में खेल अकादमी शुरु करें ताकि प्रदेश के योग्य खिलाड़ियों को विभिन्न खेल गतिविधियों में प्रशिक्षण दिया जा सके। यह आग्रह उन्होंने पिछली शाम 'खली' के साथ हुई बैठक में किया।

ठाकुर ने कहा कि ग्रेट खली ने खेल के क्षेत्र में अपना नाम अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर रौशन किया है जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है तथा वे नए खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। ठाकुर ने कहा कि वे राज्य सरकार से ग्रेट खली को हिमाचल प्रदेश का ब्रांड एम्बेसेडर बनाने का मामला प्रदेश हित में उठाएंगे, जो राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश को प्रोत्साहित करेगा।

ठाकुर ने खली को बताया कि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ, हिमाचल प्रदेश में क्रिकेट व अन्य खेलों को बढ़ावा देने के लिए कारगर कदम उठा रहा है। उन्होंने बताया कि संघ के प्रयासों के कारण ही हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच आयोजित हो सके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जि़लों में 5 करोड़ रुपये की लागत से क्रिकेट मैदानों का निर्माण किया जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, November 19, 2009, 12:38 [IST]
Other articles published on Nov 19, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+